1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली चुनाव के बीच सट्टा बाजार गर्म; जानिए किस पार्टी को दे रहे कितनी सीटें

दिल्ली चुनाव के बीच सट्टा बाजार गर्म; जानिए किस पार्टी को दे रहे कितनी सीटें

Delhi Assembly Elections Betting Market: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार व ताबड़-तोड़ रैलियों में जुटे हुए हैं। इस बार सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के सामने भाजपा और कांग्रेस की कड़ी चुनौती नजर आ रही है। कई राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार दिल्ली चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस बीच सट्टा बाजार भी गर्म होने लगा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मुख्यमंत्री के खिलाफ CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, 1270 ​​करोड़ का है मामला

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार-जीत और सीटों को लेकर सट्टा बाजार ने अपना अनुमान जारी कर दिया है। सट्टा बाजार का अनुमान है कि दिल्ली चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिलने वाली है। जबकि, आम आदमी पार्टी को 37 से 39 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, भाजपा को 31 से 33 सीटें मिल सकती हैं। यानी सट्टा बाजार ने कांग्रेस की जीत पर कम भरोसा जताया है।

बता दें कि साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, भाजपा को 8 और कांग्रेस को 0 सीटें मिली थीं। उस समय भी भाजपा ने अपना पूरा दमखम लगाया था। दिल्ली में भाजपा 27 साल से सत्ता का स्वाद नहीं चख सकी है, जबकि कांग्रेस 2013 में मिली हार के बाद दिल्ली में नहीं जीत पायी है। साल 2013 के बाद से केजरीवाल की पार्टी का ही दिल्ली की सत्ता पर कब्जा रहा है।

इस बार दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

पढ़ें :- होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका, इस्राइल और उनके सहयोगियों के लिए पूरी तरह बंद, ईरानी नौसेना बोली- अपनी पूर्व स्थिति में वापस नहीं लौटेगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...