1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking-सत्येंद्र जैन की हालत नाजुक, अब LNJP अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट

Breaking-सत्येंद्र जैन की हालत नाजुक, अब LNJP अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य बिगड़ने की शिकायत के बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यहां से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर देते हुए एलएनजेपी हॉस्पिटल (LNJP Hospital) में शिफ्ट किया गया। जैन चक्कर आने के कारण वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य बिगड़ने की शिकायत के बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यहां से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर देते हुए एलएनजेपी हॉस्पिटल (LNJP Hospital) में शिफ्ट किया गया। जैन चक्कर आने के कारण वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े थे। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जैन को पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आप नेता 31 मई 2022 से जेल में है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।

पढ़ें :- दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में भर्ती सतेंद्र जैन से पूछा हालचाल, मिलकर लगाया गले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर कहा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है।

उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ मैं में ही जीता है। वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

बता दें कि दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  इस वक्त तिहाड़ की जेल नंबर 7 में हैं। गुरुवार सुबह छह बजे मेडिकल जांच कक्ष के बाथरूम में उन्हें चक्कर आया और गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया था। तिहाड़ के डॉक्टर ने उनकी जांच की। जैन ने अपनी पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- Breaking- सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता सत्येंद्र जैन को दी 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

सत्येंद्र जैन को स्पाइनल प्रॉब्लम

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  की रीढ़ की हड्डी की भी सर्जरी होगी। एक हफ्ते में यह तीसरी बार है जब जैन को अस्पताल लाया गया है। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। उस समय वे रीढ़ की हड्डी की समस्या से जूझ रहे थे। इससे पहले उन्हें 20 मई को भी दीन दयाल अस्पताल लाया गया था।

सत्येंद्र जैन का 35 किलो कम हुआ वजन 

सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका वजन 35 किलो कम हुआ है। वे मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित हैं। इन सब घटनाओं से सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  गहरे अवसाद में हैं। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन को पत्र भी लिखा था।

पढ़ें :- सत्येंद्र जैन की हालत पर बोले राघव-"दिल्ली की जनता को अच्छा स्वास्थ्य देने वाला शख़्स आज एक तानाशाह सरकार के ज़ुल्मों के ख़िलाफ़ ...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...