1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सावन 2021: भगवान शिव को प्रिय है ये पौधा, महादेव को फूल और पत्ते दोनों चढ़ाते हैं

सावन 2021: भगवान शिव को प्रिय है ये पौधा, महादेव को फूल और पत्ते दोनों चढ़ाते हैं

सावन में भगवान शिव की अराधना करने का विशेष महत्व है। इस समय सावन का महीना चल रहा है। आज 9 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

सावन 2021: सावन में भगवान शिव की अराधना करने का विशेष महत्व है। इस समय सावन का महीना चल रहा है। आज 9 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस माह में भगवान और भक्त के बीच की दूरी कम हो जाती है। शिवजी बहुत भोले माने जाते हैं, उनका नाम मात्र लेने से वह प्रसन्न हो जाते हैं।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

शिव पुराण के अनुसार, आक भगवान शिव के प्रिय पुष्प है। भगवान शिव को आक के फूल और पत्ते दोनों चढ़ते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। आक का फूल और पत्ता दोनों ही भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं। कहते हैं जो भक्त भगवान शिव को आक अर्पित करता है भगवान शिव उसके मानसिक और शारीरिक सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं। इतना ही नहीं, औषधिय गुणों से भरपूर पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाला यह पौधा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

आक के फूल-पत्तियों का इस्तेमाल अस्थमा, डायबिटीज और बवासीर जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। मदार, अर्क या अकोवा के नाम से पहचाने जाने वाले इस पौधे से और भी स्किन में एलर्जी या खुजली जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...