HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2023 Monday Date : सावन में मिलेगी महादेव की कृपा , जानें इस बार कितने दिन का है सावन

Sawan 2023 Monday Date : सावन में मिलेगी महादेव की कृपा , जानें इस बार कितने दिन का है सावन

सनातन धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि इस मास में शिव परिवार की विशेष पूजा अर्चना होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2023 Monday Date : सनातन धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि इस मास में शिव परिवार की विशेष पूजा अर्चना होती है। सावन में श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन पूजन और रुद्राभिषेक , जलाभिषेक करते है। शिवालयों के आस पास मेले लगते है। इस दौरान प्रकृति भी काफी खूबसूरत नजर आती है। बारिश की वजह से धरती की तपन कम होती है और चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है। सावन के महीने में पड़ने वाले हर सोमवार का काफी महत्व होता है।सावन माह में पड़ने वाले सोमवार को बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में सावन सोमवार चार नहीं बल्कि पूरे आठ होंगे। मान्यता के अनुसार सावन में  सोमवार के दिन व्रत रखने से माता पार्वती सहित शिव जी की साक्षात कृपा प्राप्त होती है।

सौभाग्य में वृद्धि होती है

सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को है। इस दिन रात 05.38 से रात 07:22 तक शाम की पूजा का मुहूर्त है। सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ का जल, दूध, दही, घी, गन्ने का रस, गंगाजल से अभिषेक करने वालों के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

पढ़ें :- Jyeshtha Month 2024 Vrat Tyohar : ज्येष्ठ महीने में मनाया जाएगा गंगा दशहरा , देंखे व्रत-त्योहार की पूरी सूची

इस बार सावन में पड़ेंगे आठ सोमवार
पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023
चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
पांचवां सोमवार: 7 अगस्त 2023
छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...