1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2023 Vrat Festival : जानें सावन माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट, अधिकमास रहेगा

Sawan 2023 Vrat Festival : जानें सावन माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट, अधिकमास रहेगा

सनातन धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। इस मास में शिव परिवार की विशेष पूजा अर्चना होती है। सावन मास में तीज त्याहरोंं और उत्सवों की धूम मची रहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2023 Vrat Festival : सनातन धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। इस मास में शिव परिवार की विशेष पूजा अर्चना होती है। सावन मास में तीज त्याहरोंं और उत्सवों की धूम मची रहती है। शिवभक्त इस मास में शिवालयों में दर्शन पूजन और दान करते है। जगह जगह पर भण्डारे का आयोजन किया जाता है। देव स्थलों पर मले लगते है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

सावन में श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन पूजन और रुद्राभिषेक , जलाभिषेक करते है। इस दौरान प्रकृति भी काफी खूबसूरत नजर आती है। बारिश की वजह से चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है। इस बार सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। इसके बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। फिर 17 अगस्त से सावन का शुक्ल पक्ष शुरू होगा जिसकी समाप्ति 31 अगस्त 2023 को होगी। सावन महीने में खानपान को लेकर भी खास सावधानी बरती जाती है। इस मास में तामकि भोजन करने की सख्त मनाही होती है। लहसुन प्याज का सेवन भी वर्जित होता है। आइये जानते है   सावन मास के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट के बारे में ।

सावन 2023 व्रत–त्योहार (Sawan 2023 Vrat Tyohar List)

4 जुलाई 2023 (मंगलवार) – सावन शुरू, पहला मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई 2023 (गुरुवार) – गजानन संकष्टी चतुर्थी
7 जुलाई 2023 (शुक्रवार) – पंचक शुरू
9 जुलाई 2023 (रविवार) – कालाष्टमी, भानु सप्तमी
10 जुलाई 2023 (सोमवार) – पहला सावन सोमवार
11 जुलाई 2023 (मंगलवार) – दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई 2023 (गुरुवार) – कामिका एकादशी
14 जुलाई 2023 (शुक्रवार) – शुक्र प्रदोष व्रत
15 जुलाई 2023 (शनिवार) – सावन मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई 2023 (रविवार) – कर्क संक्रांति
17  जुलाई 2023 (सोमवार) – श्रावण अमावस्या, सोमवती अमावस्या, दूसरा सावन सोमवार, हरियाली अमावस्या
18 जुलाई 2023 (मंगलवार) – अधिकमास शुरू, तीसरा मंगला गौरी व्रत
21 जुलाई 2023 (शुक्रवार) – विनायक चतुर्थी (अधिकमास)
24 जुलाई 2023 (सोमवार) – तीसरा सावन सोमवार (अधिकमास)
25 जुलाई 2023 (मंगलवार) – चौथा मंगला गौरी व्रत (अधिकमास)
29 जुलाई 2023 (शनिवार) – पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई 2023 (रविवार) – रवि प्रदोष व्रत
31 जुलाई 2023 (सोमवार) – चौथा सावन सोमवार (अधिकमास)
1 अगस्त 2023 (मंगलवार) – अधिकमास पूर्णिमा व्रत, पांचवां मंगला गौरी व्रत
2 अगस्त 2023 (बुधवार) – पंचक शुरू
4 अगस्त 2023 (शुक्रवार) – विभुवन संकष्टी चतुर्थी
7 अगस्त 2023 (सोमवार) – पांचवां सावन सोमवार (अधिकमास)
8 अगस्त 2023 (मंगलवार) – छठा मंगला गौरी व्रत (अधिकमास), कालाष्टमी
12 अगस्त 2023 (शनिवार) – परम एकादशी
13 अगस्त 2023 (रविवार) – रवि प्रदोष व्रत
14 अगस्त 2023 (सोमवार) – अधिकमास मासिक शिवरात्रि, छठा सावन सोमवार
15 अगस्त 2023 ( मंगलवार) – सातवां मंगला गौरी व्रत (अधिकमास)
16 अगस्त 2023 (बुधवार) – अधिकमास अमावस्या
17 अगस्त 2023 (गुरुवार) – सिंह संक्रांति
18 अगस्त 2023 (शुक्रवार ) – मलयालम नव वर्ष
19 अगस्त 2023 (शनिवार) – हरियाली तीज
20 अगस्त 2023 (रविवार) – सावन विनायक चतुर्थी
21 अगस्त 2023 (सोमवार) – नाग पंचमी, सातवां सावन सोमवार
22 अगस्त 2023 (मंगवार) – आठवां मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
23 अगस्त 2023 (बुधवार) – तुलसीदास जयंती
25 अगस्त 2023 (शुक्रवार) – वरलक्ष्मी व्रत
27 अगस्त 2023 (रविवार) – सावन पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त 2023 (सोमवार) – सोम प्रदोष व्रत, आठवां सावन सोमवार
29 अगस्त 2023 (मंगलवार) –  ओणम/थिरुवोणम, नवां मंगला गौरी व्रत
30 अगस्त 2023 (बुधवार) – रक्षाबंधन
31 अगस्त 2023 (गुरुवार) – सावन पूर्णिमा व्रत

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...