सावन शिवरात्रि पर भोले की मस्ती में भक्तगण शिवालयों में बम बम के जयकारे लगाते है। बाबा के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते है।
Sawan Shivratri 2025 : सावन शिवरात्रि पर भोले की मस्ती में भक्तगण शिवालयों में बम बम के जयकारे लगाते है। बाबा के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते है। मंदिर में शिव स्तुति और घंट -घडियालों के स्वर सम्मोहित कर लेते है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि पर ग्रहों की चाल भी विशेष योगों का निर्माण कर रही है। इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी, नवपंचम जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। जिससे इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।
मालव्य राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सावन शिवरात्रि के दिन सुख-संपदा के कारक शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।
गजकेसरी राजयोग
इसके साथ ही चंद्रमा मिथुन राशि में गुरु के साथ युति करेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा और सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।
सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्य और बुध की कर्क राशि में युति से बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है।और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। कुछ राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है।
कर्क राशि
इस राशि के लग्न भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।