1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SCO Meeting: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हुए शामिल, जाने क्या है मुद्दा

SCO Meeting: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हुए शामिल, जाने क्या है मुद्दा

शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। इसकी अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। संगठन का सदस्य पाकिस्तान बैठक में वर्चुअली जुड़ेगा। इस बैठक में आतंक के खात्मे को लेकर बात होगी। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

SCO Meeting:  शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। इसकी अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। संगठन का सदस्य पाकिस्तान बैठक में वर्चुअली जुड़ेगा। इस बैठक में आतंक के खात्मे को लेकर बात होगी।

पढ़ें :- Lucknow News : नामांकन से पहले हनुमान सेतु मंदिर में राजनाथ सिंह ने की पूजा, थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि  इस बैठक में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री भाग लेंगे। भारत ने बेलारूस और ईरान को एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया है, जो वर्तमान में एससीओ में पर्यवेक्षक हैं।

इन देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, एससीओ के भीतर आतंकवाद विरोधी प्रयासों और प्रभावी बहुपक्षवाद से संबंधित मामलों पर चर्चा करेंगे। इसमें चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री भाग ले रहे है, जबकि इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...