1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video: पटना BJP कार्यालय पर लगे ‘बिहार में हो सम्राट सरकार’ वाला पोस्टर फाड़ा गया, क्या ‘सम्राट’ के नाम पर भाजपा में नहीं है एका?

Video: पटना BJP कार्यालय पर लगे ‘बिहार में हो सम्राट सरकार’ वाला पोस्टर फाड़ा गया, क्या ‘सम्राट’ के नाम पर भाजपा में नहीं है एका?

बिहार में नई सरकार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच बीजेपी कार्यालय के पास लगे पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में लिखा था 'वाल्मीकि समाज की यही पुकार, बिहार में हो सम्राट सरकार'। पोस्टर लगवाने वाले का नाम राजेश कुमार वाल्मीकि बताया जा रहा है। पोस्टर लगने के बाद उसे फाड़ दिया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार में नई सरकार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच बीजेपी कार्यालय के पास लगे पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में लिखा था ‘वाल्मीकि समाज की यही पुकार, बिहार में हो सम्राट सरकार’। पोस्टर लगवाने वाले का नाम राजेश कुमार वाल्मीकि बताया जा रहा है। पोस्टर लगने के बाद उसे फाड़ दिया गया। बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने ही पोस्टर फाड़ कर हटाया। बीजेपी मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पोस्टर किसने लगाया और बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है?

पढ़ें :- Araria Horrific Murder : ठेले वाले ने वाहन चालक का सिर धड़ से किया अलग, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला

भाजपा के प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे पोस्टर पर सम्राट चौधरी की बड़ी तस्वीर लगी है। साथ ही उन्हें बिहार का भविष्य और जन-जन का नेता बताया गया है। समर्थकों का कहना है कि सम्राट चौधरी ने जिस तरह से भाजपा को मजबूती दी है और पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग को एकजुट किया है, उसे देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। पोस्टर में निवेदक के रूप में बाल्मीकि समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता राजेश कुमार बाल्मीकि उर्फ रमैया हैं, जो खुद भी पोस्टर में दिख रहे हैं।

पढ़ें :- पिछली सरकारों ने पाकिस्तान पर दिखाया नरम रुख, बंगाल में अवैध प्रवासियों को नहीं बसने देंगे- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

पोस्टर में लिखा है कि “बाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार,बिहार में सम्राट की सरकार।” आगे लिखा है कि “भाजपा को हमने दिया है हर संभव साथ, ठेकेदारी प्रथा आपकी सरकार में हो समाप्त। यानी मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी की मांग के साथ-साथ सम्राट चौधरी से भी यह मांग की जा रही है कि आपके मुख्यमंत्री बनते ही आप अपनी सरकार में हो रहे ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर देंगे। फिलहाल यह पोस्टर कई लोगों को बेचैन करने लगी है।

पार्टी आलाकमान इसे अनुशासनहीनता या समय से पहले की गई घोषणा मानता है

हालांकि पार्टी कार्यालय के बाहर लगे “बिहार में हो सम्राट सरकार” वाले पोस्टर को सुरक्षा कर्मियों ने हटा दिया है। अब सवाल उठता है कि भाजपा कार्यालय पर ‘सम्राट सरकार’ के आशय के पोस्टर लगे और उखड़े, क्या ‘सम्राट’ के नाम पर भाजपा में एका नहीं? इन पोस्टरों का लगना और फिर तुरंत हटाया जाना पार्टी के भीतर गुटबाजी की ओर संकेत करता है। अक्सर ऐसी घटनाएं तब होती हैं जब समर्थक अपने नेता को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करना चाहते हैं, लेकिन पार्टी आलाकमान इसे अनुशासनहीनता या समय से पहले की गई घोषणा मानता है।

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अंदरखाने हलचल जारी है, भले ही आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्वीकार न किया जाए

फिलहाल बीजेपी ने इस पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया है, लेकिन पोस्टर ने बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। यह घटना संकेत देती है कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अंदरखाने हलचल जारी है, भले ही आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्वीकार न किया जाए।

पढ़ें :- गौरव गोगोई ने जोरहाट में डाला वोट, बोले- हमें भरोसा है कि हम असम के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित रख पाएंगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...