1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सामने दिख रहे हार के ख़तरे को देखते हुए भाजपा किसी भी तरह से बहुमत के साथ छेड़-छाड़ करने का भयावह खेल खेल रही: जयराम रमेश

सामने दिख रहे हार के ख़तरे को देखते हुए भाजपा किसी भी तरह से बहुमत के साथ छेड़-छाड़ करने का भयावह खेल खेल रही: जयराम रमेश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को आयेंगे। चुनाव परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस की सरकार बनती हुई दिख रही है। हालांकि, भाजपा नेता एग्जिट पोल के विपरित चुनाव के परिणाम आने का दावा कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jammu-Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को आयेंगे। चुनाव परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस की सरकार बनती हुई दिख रही है। हालांकि, भाजपा नेता एग्जिट पोल के विपरित चुनाव के परिणाम आने का दावा कर रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस नेता जयराम रामेश (Congress leader Jairam Ramesh) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा, हमारे पास यह कहने के लिए स्पष्ट जानकारी और आधार है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के पक्ष में लोगों के फ़ैसले को नकारने के लिए सत्ता का गलत और दुर्भावनापूर्ण ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

जयराम रामेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सामने दिख रहे हार के ख़तरे को देखते हुए भाजपा किसी भी तरह से बहुमत के साथ छेड़-छाड़ करने का भयावह खेल खेल रही है। वह त्रिशंकु विधानसभा के उम्मीद में है ताकि उन्हें जोड़-तोड़ करने में मदद मिल सके। वे जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है।

पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम

उन्होंने आगे लिखा, इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खत्म करने के लिए उन्होंने अपनी स्वघोषित ‘चाणक्य-नीति’ के पुराने तरीकों का सहारा लिया है। हमारे पास यह कहने के लिए स्पष्ट जानकारी और आधार है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के पक्ष में लोगों के फ़ैसले को नकारने के लिए सत्ता का गलत और दुर्भावनापूर्ण ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है। हम ऐसे नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...