1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव निकट देख मंदिर से दूरी बनाने वाले टेक रहे हैं मंदिरों में माथा : डॉ. दिनेश शर्मा 

यूपी विधानसभा चुनाव निकट देख मंदिर से दूरी बनाने वाले टेक रहे हैं मंदिरों में माथा : डॉ. दिनेश शर्मा 

यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए युवा का उत्थान जरूरी होता है। भारत आज दुनिया का सबसे नौजवान देश है। यहां  के नौजवानों के कंधे पर देश का भविष्य निर्भर है।  कानपुर में आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम एवं बाद में सीसामऊ विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  आने वाला विधानसभा का चुनाव एक चुनौैती है।  यह चुनाव यूपी को सर्वोत्तम बनाने का एक संघर्ष है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ ।  यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए युवा का उत्थान जरूरी होता है। भारत आज दुनिया का सबसे नौजवान देश है। यहां  के नौजवानों के कंधे पर देश का भविष्य निर्भर है।  कानपुर में आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम एवं बाद में सीसामऊ विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  आने वाला विधानसभा का चुनाव एक चुनौैती है।  यह चुनाव यूपी को सर्वोत्तम बनाने का एक संघर्ष है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

एक तरफ जाति धर्म सम्प्रदाय के आधार पर प्रदेश को बांटने वाली ताकतें हैं तो दूसरी ओर भाजपा है जो नौजवानों को रोजगार  व रोजगारपरक शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारना  चाहती है। भाजपा का सामना माफियाओं को संरक्षण देने वालों से है। एक समय वह था जब यूपी में माफियाओं  की सवारी निकलती थी।  वे जमीनों  पर कब्जे कर अपने लिए आलीशान कोठियां बनाते थे। आज सीएम योगी के शासन में सवारी निकालने वालों की सवारी जेल में पहुच गईं हैं। जो माफिया बचे  थे वे यूपी को छोडकर भाग गए हैं। माफियाओ ने जिन  जमीनों पर अवैध कब्जे किए थे अब वहां सरकार का बुल्डोजर चल रहा है।

गरीबों की जिन जमीनों पर अवैध कब्जे करके माफिया अपना मकान बनाते थे अब सरकार उस जमीन पर गरीबों के लिए मकान बनवा रही है। यह दोनो सरकारों के बीच का अन्तर है। डॉ. शर्मा ने कहा कि आज समय के बदलाव के साथ प्रदेश के नौजवान के हाथ में बागडोर है। पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को आगे बढाने  का काम किया है। मुख्यमंत्री  से लेकर उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष तक सभी  युवा है। प्रदेश में  पार्टी के पक्ष में एक लहर सी चल रही है।

वर्तमान सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी की व्यवस्था की है। पिछली सरकारों के समय में  सरकारी नौकरी मिलना एक सपना होता था पर वर्तमान सरकार ने साढे चार लाख नौजवानों को बिना किसी विवाद के सरकारी नौकरी दी है। इसके साथ ही करीब साढे तीन लाख को संविदा  पर भर्ती किया है। करीब 2 करोड़ लोगों के लिए ओडीओपी के तहत रोजगार के अवसर पैदा किए जिससे कि नौजवान आगे बढ सकें।

डॉ. शर्मा ने कहा कि  2014 के पहले  टीका , कलावा व मंदिर में दर्शन करने गुरेज करने वाले अब टीका लगाकर व कलावा बांधकर अपने भविष्य को बचाने के लिए मंदिर मंदिर दर्शन करते नजर आने लगे हैं।  इन लोगों को भारत की संस्कृति का शक्ति का एहसास हो गया है। वर्तमान सरकार ने अयोध्या के गौरव को फिर से स्थापित करने का काम किया है। अयोध्या का दीपोत्सव अब वहां की पहचान बन गया है। मथुरा में रंगोत्सव और काशी में बाबा विश्वनाथ जी का भव्य कारीडोर भारत की संस्कृति  को दुनियाभर में नई पहचान दे रहे हैं।
करीब 110 वर्ष पुरानी माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा को कनाडा से वापस लाकर फिर काशी में स्थापित किया गया है। ऐसे काम सिर्फ देश और देश की संस्कृति से लगाव रखने वाली मोदी योगी की सरकार ही कर सकती है। पिछली सरकारों में जिस कंावड यात्रा पर अराजक तत्वों द्वारा पत्थर बरसते थे उस यात्रा  पर योगी सरकार के समय में फूल बरसते हैं।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

सरकार के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि  प्रदेश में चारों तरफ विकास की की बयार बह रही है। पांच एक्सप्रेस वे , डिफेन्स कारीडोर , 6 स्थान पर मेट्रो ,  250 नए  माध्यमिक विद्यालय , 12 नए विश्वविद्यालय , 77 डिग्री नए कालेज   सहित तमाम उपलब्धियों के साथ आज यूपी विकास की चरम सीमा पर पहुच गया है। यह काम दूसरे दल की सरकार नहीं कर सकती थी।  आज बडी संख्या में नौजवान भाजपा के साथ जुड रहा है।

भाजपा का अर्थ है पहले राष्ट्र फिर जनता फिर दल और अन्त में स्वयं।  युवा राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी के लिए आगे आ रहे हैं। आने वाले समय में भी  प्रदेश को ऐसी सरकार चाहिए जो सिर्फ यूपी के विकास और लोगों के कल्याण का काम करे।  जो प्रदेश में निवेश को ला सके। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में चार लाख 68 हजार करोड से अधिक के  प्रस्ताव आए थे जिनमें से तीन लाख करोड के प्रस्तावों पर काम आरंभ हो चुका है। कोरोना जैसे समय में भी  प्रदेश में 65 हजार करोड का निवेश आया था।

सीसामऊ विधानसभा में विकास कार्यों का लोकार्पण ,प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान राशि, आयुष्मान कार्ड का वितरण लाभार्थियों को करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार महापौर प्रमिला पांडे विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक उमेश पासवान, महेश द्विवेदी त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी ,महानगर अध्यक्ष सुनील बजाज जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सांसद अशोक रावत कार्यक्रम में उपस्थित थे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...