1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के पक्ष में बह रही हवा देख निकली विपक्ष की हवा : डॉ. दिनेश शर्मा

भाजपा के पक्ष में बह रही हवा देख निकली विपक्ष की हवा : डॉ. दिनेश शर्मा

यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को गोला , निघासन विधानसभा लखीमपुर व भिनगा विधानसभा जनपद श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जोरदार हवा बह रही है। उसे देखकर विपक्षी दलों की हवा निकल रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को गोला , निघासन विधानसभा लखीमपुर व भिनगा विधानसभा जनपद श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जोरदार हवा बह रही है। उसे देखकर विपक्षी दलों की हवा निकल रही है।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

दिन में भी सत्ता का सपना देखने वाले दलों के हाथ इस बार खाली ही रहने वाले है। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद के  हार की आहट से  सपा बसपा और कांग्रेस के नेताओं में बौखलाहट बढ रही है और वे शब्दों का संयम खो रहे हैं। चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए उन्होंने कहा कि शब्दों का संयम नहीं खत्म होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को संरक्षण देकर जनता को त्रस्त करने वाले विकास और सुशासन देने वाली भाजपा की सरकार का मुकाबला नहीं कर सकते हैं।

लखीमपुरखीरी व श्रावस्ती जिले में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों को भाजपा सरकार द्वारा अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई रास नहीं आ रही है। इसलिए वे भाजपा की सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। आज मोदी योगी सरकार के कार्यों ने हर घर में भाजपा के समर्थक पैदा कर दिए है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोग और विशेषकर मुस्लिम महिलाए  भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है और आगे भी ऐसा करने का मन बना चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि समय के बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश पिछले पांच साल में पूरी तरह से बदल गया है। पहले राजनैतिक दल चुनाव लडते थे इस बार जनता ही भाजपा की ओर से चुनाव लड रही है। इस बार भाजपा  जीत का पिछला रिकार्ड भी तोड देगी और विपक्ष मिलकर भी तीन अंकों का आंकडा नहीं छू पाएगा । डॉ. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सपा बसपा  जनता के बीच में जातिवाद और सम्प्रदायवाद का जहर घोलकर उन्हें बांटना चाहते हैं।  आज विपक्ष के कुछ नेता  कोट के ऊपर जनेऊ पहन रहे हैं और  अपना गोत्र भी बता रहे हैं। मंदिर का घंटा बजाने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी कर रहे है। पहले इन्ही दलों ने भारत की संस्कृति का विरोध करके लोगों के बीच में मतभेद पैदा करने का कार्य  किया है। उनकी ऐसी घिनौनी राजनीति अब  चलने वाली नहीं है।

भाजपा की पांच साल की सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ है। शान्ति के साथ  होली  मनायी गई तो ईद भी मनाई गई है।  इसके पहले विपक्षी दलों ने हिन्दू और मुसलमान को लडाया  था। दोनो के बीच में गहरी खाई पैदा कर दी थी। इस बार विपक्ष ने हिन्दू और मुसलमान के बीच में दूरिया पैदा करने के लिए हैदराबाद से बी टीम बुलाई है जो मोदी योगी को गाली देकर बंटवारे की राजनीति को हवा देना चाहते हैं पर अब वे अपनी चाल में कामयाब नहीं होंगे। उत्तर प्रदेश की जनता ने पिछले पांच साल में विकास की सुगन्ध को संूघ लिया है।अब प्रदेश की जनता को हत्या डकैती लूटपाट जैसे अपराधों की दुगन्ध नहीं चाहिए। अब  ऐसे अराजक तत्वों का बहिष्कार  हो रहा है। सरकार ने तो ऐसे आपराधिक तत्वों  की अवैध कब्जे वाली जमीनों  पर बुल्डोजर चलवा दिया है और अब  उन पर गरीबों केलिए मकान बनवाए जा रहे हैं। आज  प्रदेश में ऐसा शासन है जिसके चलते अब माफिया उत्तर प्रदेश से दूर है और जनता शान्ति से रह रही है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी  ने जनता के साथ  छल प्रपंच का खेल  करने में कोई कोर कसर नहीं रखी है। 2012 में सत्ता में आने के लिए मकान देने की लालीपाप  दिखाकर 27 लाख फार्म भरवाए थे पर सत्ता में आने के बाद 2700 लोगों को भी मकान नहीं दिया। इसके विपरीत भाजपा ने साफ मन से  43 लाख मकान दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता  जब कोरोना काल में जनता की मदद के लिए जान जोखिम में डालकर सेवा कर रहे थे तब सपा बसपा और कांग्रेस के लोग अपने घरों में छिप गए थे। सरकार के मुखिया का  तो जनता के प्रति समर्पण  ऐसा था कि वे पिता की मृत्यु  पर  उन्हें देखने नहीं गए बल्कि जनता की सुरक्षा और सेवा की व्यवस्था करते रहे। उनके लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है।  भाजपा और अन्य दलों के बीच में  यहीं अन्तर है।

विपक्षी दलों के लोग तो अपने चुनाव क्षेत्र में भी जनता की मदद के लिए नहीं गए थे। उस समय का रिकार्ड खोजा  जाएगा तो विपक्ष के एक भी बडे  नेता की फोटो या समाचार जनता की मदद करने का नहीं मिलेगा।  जब जनता को मदद की जरुरत थी तब विपक्षी नेता घरों में छिपे थे पर आज वोट की लालसा में  लोगों की चौखट पर माथा रगड़ रहे  हैं।  जनता की सेवा के कर्म से विमुख रहने के कारण जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया है। हर वर्ग के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ  पहुचा है क्योंकि भाजपा सरकार ने  सबका साथ सबका विकास के मंत्र के आधार पर काम किया है। हर समुदाय के साथ बराबरी का व्यवहार हुआ है पर तुष्टीकरण किसी का नहीं हुआ है। भारत पाकिस्तान के बीच मैच में भारत अगर हार जाए और फिर मिठाई बांटी जाए तो यह नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि पिछ्ली सपा सरकार में तो 700  दंगे हुए और हाल यह था कि उत्तर प्रदेश कफ्र्यू प्रदेश बन गया था। लोग सुरक्षा के लिए तमंचा आदि लगाकर चलने लगे थे। सूबे में  अवैध तमंचों के कारखाने पकडे जाते थे पर अब प्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं है। यूपी में आज डिफेन्स कारीडोर बन रहा है और उस कारीडोर में मिसाइल और राईफल बनेंगी। प्रदेश में आईटी पार्क , आईटी सिटी बनने के साथ ही जेवर में एशिया का सबसे बडा एयरपोर्ट बन रहा है। पहले प्रदेश में मात्र चार मेडिकल कालेज हुआ करते थे पर अब प्रदेश में 33 मेडिकल कालेज हो गए हैं और 10 मार्च के बाद भाजपा की सरकार में हर जिले में एक मेडिकल कालेज होगा।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

पिछली सरकारों ने तो उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करके रख दिया था। नकल तो उद्योग ही बन गया था। भाजपा की सरकार ने नकल पर लगाम लगाकर प्रदेश को नकलविहीन परीक्षा का माडल बना दिया। युवाओं को रोजगार पिछली सरकारों में सपना ही रहता था  पर भाजपा की सरकार ने साढे चार लाख युवाओं  को बिना किसी भेदभाव के नौकरी दी है।  करीब तीन लाख की संविदा पर भर्ती की है और करोडो नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। सत्ता में आने पर हर घर के एक सदस्य के लिए रोजगार के अवसर को उपलब्ध कराया जाएगा। मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली दी जाएगी।

लखीमपुर में विधायक अरविंद गिरी, भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह विधायक शशांक वर्मा, राजा राजेश्वर सिंह, सुरजन लाल वर्मा ,जनपद श्रावस्ती में पूर्व सांसद विधायक प्रत्याशी पदम सेन चौधरी ,प्रभारी राहुल रस्तोगी ,जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...