1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Seema Kushwaha Jeevan Parichay : कौन हैं सीमा कुशवाहा? जिनका सोशल मीडिया और बिहार की राजनीति में बजता है डंका, इनके आगे बॉलीवुड हीरोइन हैं फेल

Seema Kushwaha Jeevan Parichay : कौन हैं सीमा कुशवाहा? जिनका सोशल मीडिया और बिहार की राजनीति में बजता है डंका, इनके आगे बॉलीवुड हीरोइन हैं फेल

राजद (RJD) की तेज-तर्रार व खूबसूरत नेत्री सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) बॉलीवुड हेरोइन को कड़ी टक्कर देती हैं। बिहार के रोहतास जिले से सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) ताल्लुक है। सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) को लाखों लोग इनको सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राजद (RJD) की तेज-तर्रार व खूबसूरत नेत्री सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) बॉलीवुड हेरोइन को कड़ी टक्कर देती हैं। बिहार के रोहतास जिले से सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) ताल्लुक है। सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) को लाखों लोग इनको सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। अपने फॉलोवर्स के दम पर राज्य स्तर की पॉलिटिक्स में धमक दिखा चुकी हैं। राजनीति को लेकर अच्छी-खासी पकड़ भी है। जब वे जनता के बीच जाती हैं, तो उनकी खूबसूरती के कारण वे जहां भी जाती हैं तो सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुट जाती है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

इन पार्टियों से रहा है ताल्लुक

सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha)  2020 विधानसभा चुनाव के समय उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा की प्रदेश महासचिव के पद पर काम कर चुकी हैं। हालांकि चुनाव से पहले टिकट ना मिलने की वजह से पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ने ऐलान किया था।

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान

सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha)  रोहतास में जिला परिषद सदस्य रहने के बाद कई पार्टियों से जुड़ी रहीं। राजद (RJD) में शामिल होने से पहले सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha)  मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से भी जुड़ी हुई थी। जुलाई 2023 में ही वीआईपी में शामिल हुई थी। इसके बाद पाला बदलकर तेजस्वी से मिलने के बाद राजद में शामिल हो गई। फिलहाल बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ जुड़ी हुई हैं और उनके विचारों को जनता तक पहुंचा रही हैं।

सीमा कुशवाहा के पति का नाम है मनु कुशवाहा

 

सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) रियल लाइफ में शादी-शुदा हैं। सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) के पति का नाम मनु कुशवाहा है। इनके पति भी राजनीति में सक्रिय हैं और पर्दे के पीछे से अहम भूमिका निभाते हैं और इनके पति हमेशा ढाल बनकर साथ चलते हैं। आजकल राजेडी (RJD) का गमछा ओढ़े लोगों से मिल रही हैं। लगातार ग्राउंड पर मेहनत करती हुई दिखाई दे रही हैं। आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती हुई दिखाई दे सकती हैं।

विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) का राजनीतिक कद लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती हुई दिखाई दे सकती हैं। इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha)  भी पूरी तरह से एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं। चर्चाएं तेज है कि इस बार विधानसभा का चुनाव सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha)  भी लड़ सकती है, लेकिन, कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगी, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। आरजेडी (RJD) का गमछा ओढ़े तेजस्वी यादव के साथ कई बार वे मंच साझा करती हुई दिखी, तो वहीं, इस बार देखना होगा कि, सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) यदि विधानसभा का चुनाव लड़ती हैं तो किस सीट से लड़ेंगी?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...