HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Seltos Facelift Pre-Booking Orders: सेलटॉस फेसलिफ्ट के दौड़े रफ्तार के दीवाने, जानें किआ को कितने प्री-बुकिंग ऑर्डर मिले

Seltos Facelift Pre-Booking Orders: सेलटॉस फेसलिफ्ट के दौड़े रफ्तार के दीवाने, जानें किआ को कितने प्री-बुकिंग ऑर्डर मिले

रफ्तार   के दीवानों पर Kia Seltos Facelift का जादू छा गया है। कंपनी ने इसे पिछले सप्ताह  अनवील किया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Seltos Facelift Pre-Booking Orders : रफ्तार   के दीवानों पर Kia Seltos Facelift का जादू छा गया है। कंपनी ने इसे पिछले सप्ताह  अनवील किया था। कंपनी ने 14 जुलाई को इसकी कीमतों का ऐलान भी कर दिया था। मात्र 24 घंटे के अंदर इसे 13,424 प्री-ऑर्डर हासिल हुए हैं। इसमें 1,973 यूनिट्स की बुकिंग कंपनी के स्पेशल प्रोग्रम के-कोडे के यूज़ से हासिल हुई हैं।

पढ़ें :- Nissan Magnite SUV Discount offers : निसान मैग्नाइट एसयूवी खरीदने का शानदार मौका, कंपनी दे रही डिस्काउंट

बता दें कि कीमतों के ऐलान के साथ ही कंपनी ने इसके लिए बुकिंग शुरु कर दी थी। ग्राहक इसे किआ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक करवा सकते हैं। इसके लिए 25000 रुपए का बुकिंग टोकन अमाउंट रखा गया था। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की डिलीवरी अगस्त 2023 में शुरू होगी। वेरिएंट और ग्राहक के स्थान के आधार पर इसकी प्रतीक्षा अवधि दो से छह महीने तक होगी।

2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में  डीआरएल के साथ फिर से डिजाइन किए गए एलईडी हेडलैंप, अपडेटेड बंपर, डुअल-टोन अलॉय व्हील और कनेक्ट एलईडी टेल लाइट्स शामिल हैं। अंदर की तरफ, इसमें जुड़वां 10.25-इंच स्क्रीन सेट-अप है, एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्टैंडर्ड छह एयरबैग, लेवल-2 एडीएएस और भी बहुत कुछ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...