1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में सनसनीखेज वारदात: HPCL के प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बदायूं में सनसनीखेज वारदात: HPCL के प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार दोपहर हुई इस सनसनीखेज वारादात के बाद हड़कंप मच गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार दोपहर हुई इस सनसनीखेज वारादात के बाद हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

पढ़ें :- बदायूं के एक स्कूल में हिंदू छात्राओं की पानी की बोतल में मिलाया पेशाब, तीन मुस्लिम छात्रों पर लगा आरोप

बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक को तीन गोलियां मारी हैं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। दोहरे हत्याकांड की वारदात मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित प्लांट में हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

वहीं, गोली मारने का आरोप पूर्व कर्मचारी पर लगा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकालने पर विवाद चल रहा था। इससे पूर्व प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की असली वजह तलाश रही है।

सर्विलांस की ले रही मदद
हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। सूत्रों का कहना है कि, जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस को घटनास्थल पर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके जरिए वो आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

 

पढ़ें :- Lucknow News: कार के अंदर युवक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...