1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Porn देखने वाले करोड़ो यूजर्स का सेंसिटिव डेटा हुआ चोरी, हैकरों ने लीक करने की दी धमकी

Porn देखने वाले करोड़ो यूजर्स का सेंसिटिव डेटा हुआ चोरी, हैकरों ने लीक करने की दी धमकी

Pornhub Data Theft: एक हैकर ग्रुप ने एडल्ट वेबसाइट Pornhub से जुड़े करोड़ों यूजर्स का सेंसिटिव डाटा चुराने का सनसनीखेज दावा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Shiny Hunters नाम के इस ग्रुप ने डेटा के बदले एडल्ट वेबसाइट से बिटकॉइन में फिरौती की मांग की है। इसके साथ ही, हैकरों ने यूजर्स के सेंसिटिव डेटा को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Pornhub Data Theft: एक हैकर ग्रुप ने एडल्ट वेबसाइट Pornhub से जुड़े करोड़ों यूजर्स का सेंसिटिव डाटा चुराने का सनसनीखेज दावा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Shiny Hunters नाम के इस ग्रुप ने डेटा के बदले एडल्ट वेबसाइट से बिटकॉइन में फिरौती की मांग की है। इसके साथ ही, हैकरों ने यूजर्स के सेंसिटिव डेटा को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी है।

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, Shiny Hunters ने Pornhub Premium यूजर्स की ऐक्टिविटीज से जुड़ा डाटा चुराने का दावा किया है। हैकर ग्रुप का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो यह डाटा ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा। हैकर्स ने दावा किया है कि उनके पास Pornhub Premium के जुड़े यूजर्स का करीब 94GB डाटा मौजूद है, जिसमें 20.1 करोड़ से ज्यादा अलग-अलग रिकॉर्ड शामिल हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि हैकर्स ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए कुछ सैंपल डाटा मीडिया ऑर्गनाइजेशंस के साथ शेयर किया है, जो जांच में सही पाया गया। इन डेटा के संबंध कनाडा और अमेरिका के तीन लोगों से है, जिन्होंने इसके सही होने की पुष्टि की है। इन रिकॉर्ड्स में उनके ईमेल एड्रेस, लोकेशन, सर्च किए गए कीवर्ड्स, देखे गए वीडियो के URLS और वीडियो देखने का समय से जुड़ी जानकारी शामिल है।

साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तरह का डाटा लीक होना यूजर्स के लिए गंभीर खतरा होगा। एडल्ट वेबसाइट से जुड़ी पर्सनल ऐक्टिविटी के पब्लिक होने से लोगों की छवि, पर्सनल लाइफ और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। फिलहाल, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि हैकर्स के हाथ जो डेटा लगा है, वह कितना पुराना है और इसकी चोरी कब हुई। वेबसाइट ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...