1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. शाहनवाज हुसैन ने हाँथ में बंदूक थाम कहा-नहीं बंद होने देंगे गन कारखाना

शाहनवाज हुसैन ने हाँथ में बंदूक थाम कहा-नहीं बंद होने देंगे गन कारखाना

औद्योगिक विकास की कड़ी में मुंगेर बंदूक कारखाना को विकसित कर मुंगेर को औद्योगिक हब के रूप में में पहचान दिलाया जाएगा।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

मुंगेर। औद्योगिक विकास की कड़ी में मुंगेर बंदूक कारखाना को विकसित कर मुंगेर को औद्योगिक हब के रूप में में पहचान दिलाया जाएगा।

पढ़ें :- 'कुछ लोगों ने ईवीएम को बदनाम करने की कोशिश की', EVM-VVPAT को लेकर SC के फैसले पर बोले पीएम मोदी

यह बातें रविवार को सर्किट हाउस में बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से कही। उद्योग मंत्री बंदूक कारखाना निरीक्षण करने पहुंचे।

बंदूक निर्माता संघ ने उन्हें बंदूक कारखाना के संबंध में पूरी जानकारी दी एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बंदूक कारखाना में निर्मित पंप एक्शन गन देखकर  वह काफी प्रभावित हुए।

यह देश का पुराना बंदूक कारखाना है। इसे हर हाल में बचाना है। इस कारखाने के विकास को लेकर संघ के लोगों को पटना बुलाया गया है। चर्चा कर विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा।

पढ़ें :- IMD Rainfall Alert : अगले चार दिनों तक होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...