1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : पांव में खुजली हो तो व्यक्ति यात्रा पर जाता है, जानिए शकुन और अपशकुन के ये संकेत

Shakun Shastra : पांव में खुजली हो तो व्यक्ति यात्रा पर जाता है, जानिए शकुन और अपशकुन के ये संकेत

शुभ और अशुभ को लेकर सदियों से चर्चा होती आ रही है। कार्यो की सफलता के लिए लोग ईश्वर से कार्य सफल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : शुभ और अशुभ को लेकर सदियों से चर्चा होती आ रही है। कार्यो की सफलता के लिए लोग ईश्वर से कार्य सफल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। कार्य आरंभ करने के पहले उस कार्य की योजना बनाते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। लोग शुभ मुहूर्त में कार्य आरंभ करना पसंद करते है। प्राचीन हिंदू धर्म ग्रंथ शकुन शास्त्र में शकुन और अपशकुन पर बहुत विस्तार से बताया गया है। कार्य आरंभ करते समय कुछ ऐसे संकेत मिलते है जिनके आधार पर कहा जाता है कि यह शुभ सूचक है या अशुभ सूचक है। आइये जानते है कुछ ऐसे संकेतों के बारे के बारे में जो शुभ सूचक होते है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

1.व्यक्ति की हथेली फड़क रही हो तो इसका मतलब आपको जल्द ही धनलाभ होने वाला है।
2.बायां घुटना फड़के तो इसका मतलब आपके सारे काम बिना किसी रुकावट पूरे हो जाएंगे।
3.दाहिना कान फड़कने का मतलब व्यक्ति को कोई उच्च पद प्राप्त होगा।

4.नहाते समय सबसे पहले सिर पर पानी डालना चाहिए, उसके बाद शरीर पर।
5.स्नान करते समय किसी मंत्र का जाप करना चाहिए। आप चाहे तो कीर्तन या भजन या भगवान का नाम भी ले सकते हैं।
6.नग्न या निर्वस्त्र होकर स्नान करना अशुभ माना जाता है।

7.होंठों पर खुजली होने का संकेत है कि कोई आपकी निकटतम व्यक्ति आपके बारे में गलत बात कर रहा है।
8.खुजली दाहिने भौहों पर है तो किसी बहुत पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।
9.पांव में खुजली हो तो व्यक्ति यात्रा पर जाता है।
10.पेट पर खुजली हो तो संबंध विच्छेद होने की संभावना बनती है।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...