1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sharad Pawar health update :  शरद पवार की सेहत को लेकर डॉक्टर ने दिया अपडेट , बोले- जल्द ठीक होंगे

Sharad Pawar health update :  शरद पवार की सेहत को लेकर डॉक्टर ने दिया अपडेट , बोले- जल्द ठीक होंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को सोमवार को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 'प्ल्युरिटिक पेन' की शिकायत बताई गई। अब डॉक्‍टरों ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sharad Pawar health update :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को सोमवार को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ‘प्ल्युरिटिक पेन’ की शिकायत बताई गई। अब डॉक्‍टरों ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पुणे के रुबी हॉल क्लीनिक में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार 3 नवंबर 2026 को बताया कि उन्हें बुधवार 4 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha Bypoll : कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का पर्चा खारिज, हरदीप पुरी के फॉर्म पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

रुबी हॉल क्लीनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. पुरवेज के. ग्रांट ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि डॉक्टरों की टीम पवार के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनकी स्थिति स्थिर है और दर्द में कमी आई है। एहतियात के तौर पर उन्हें फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

शरद पवार को लगातार खांसी आने के बाद छाती में दर्द यानी प्लुरिटिक चेस्ट पेन की शिकायत हुई थी। इसके बाद सोमवार को उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ नियमित मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...