1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शिंदे सरकार का बड़ा फैसलाः वर्साेवा-बांद्रा सी लिंक का बदला नाम, अब कहलाएगा वीर सावरकर सेतु

शिंदे सरकार का बड़ा फैसलाः वर्साेवा-बांद्रा सी लिंक का बदला नाम, अब कहलाएगा वीर सावरकर सेतु

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र में वर्साेवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया गया है। अब इसे वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार (Shinde Sarkar) ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (Mumbai Versova-Bandra Sea Link) का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु (Veer Savarkar Setu) कर दिया है। इसके साथ ही मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbor Link) का भी नाम बदला गया है। अब ये अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु (Atal Bihari Vajpayee Memorial Bridge) के नाम से जाना जाएगा।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) ने इसे लेकर फैसला लिया था। इससे पहले केंद्र सरकार ने फरवरी में औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दे दी थी। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...