1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shivraj Singh Chouhan के मंत्री ने पीएम मोदी की मुग़ल शासक अकबर से तुलना, जानें क्या कहा?

Shivraj Singh Chouhan के मंत्री ने पीएम मोदी की मुग़ल शासक अकबर से तुलना, जानें क्या कहा?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुग़ल शासक अकबर से की है। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पीएम मोदी को अकबर के समान महान बताया है। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हीरा कहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) कैबिनेट के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तुलना मुग़ल शासक अकबर से की है। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया (Panchayat Minister Mahendra Singh Sisodia) ने पीएम मोदी (PM Modi) को अकबर के समान महान बताया है। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  का सर्वश्रेष्ठ हीरा कहा है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

बता दें कि गुना में लोकार्पण और भूमिपूजन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शिरकत करने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) गुना पहुंचे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)के लिए मंच पर विशेष राजशाही कुर्सी का इंतज़ाम किया गया था। जब कार्यक्रम चल रहा था तब पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि अकबर के पास हीरे छांटने की क्षमता थी। अकबर इसलिए बड़ा था, क्योंकि उसके पास 9 हीरे थे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने भी उड्डयन मंत्रालय के लिए मध्यप्रदेश से सर्वश्रेष्ठ हीरा ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के रूप में चुना है। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने उड्डयन मंत्रालय (Aviation Ministry)को धरातल से उठाकर आसमान में पहुंचा दिया है। वहीं केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा कि इस पार्टी में सेवा करने के लिए आए हैं। जब तक सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह से नहीं पहुंच जाता तब तक रुकेंगे नहीं। इसके साथ ही कहा कि जिस सरकार ने जनकल्याण की बजाय खुद के कल्याण पर ध्यान दिया उसे बदलने के लिए 25 MLA और 6 मंत्रियों ने बलिदान दिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...