1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking Video: गुस्से में अनजान शख्स की गोद में बैठ गई महिला. और फिर…

Shocking Video: गुस्से में अनजान शख्स की गोद में बैठ गई महिला. और फिर…

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला दबंगई देखने को मिली है. दरअसल, महिला ने सीट पर बैठे युवक को वहां से उठने के लिए कहा. जिससे कि वह आराम से बैठ कर सफर कर सके.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Shocking Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला दबंगई देखने को मिली है. दरअसल, महिला ने सीट पर बैठे युवक को वहां से उठने के लिए कहा. जिससे कि वह आराम से बैठ कर सफर कर सके.

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

जब युवक ने ऐसा नहीं किया, तो महिला भड़क गई. इसके बाद वह गुस्से में शख्स की गोद में जाकर बैठ गई और कहा कि वह रूल फॉलो कर रही है. महिला की इस हरकत से बगल में बैठा दूसरा युवक असहज हो जाता है. इसके बाद वह अपनी सीट छोड़कर वहां से उठ जाता है.

वायरल वीडियो में महिला यह कहती नजर आ रही है कि अब हम भी बेशर्म बन जाएंगे. मैं तो यहीं बैठूंगी. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...