श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु हर साल कठिन यात्रा करते है। यह धार्मिक यात्रा भगवान शिव भक्तों के लिए एक साहसिक यात्रा लेकिन बेहद फलदायी मानी जाती है।
Shrikhand Mahadev Yatra 2025 : श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु हर साल कठिन यात्रा करते है। यह धार्मिक यात्रा भगवान शिव भक्तों के लिए एक साहसिक यात्रा लेकिन बेहद फलदायी मानी जाती है। जो भक्तों को हिमालय की ऊंचाइयों पर स्थित भगवान शिव के दर्शन का अवसर प्रदान करती है।इसस बार यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। श्रीखंड महादेव यात्रा, हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव शिखर (5,227 मीटर / 17,150 फीट) तक एक चुनौतीपूर्ण ट्रेक है, जिसमें विशेष रूप से नैन सरोवर के पास एक ग्लेशियर खंड को पार करना शामिल है ।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
यात्रा दस जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को सूचित करते हुए बताया कि इस वर्ष यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक व्यक्ति https:// shrikhandyatra. hp.gov.in में लॉगिन कर अपना यात्रा पंजीकरण करवा सकते हैं।
प्रतिदिन अधिकतम 800 श्रद्धालुओं का पंजीकरण
यात्रा पंजीकरण केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगा तथा यात्रा की अवधि के दौरान प्रतिदिन अधिकतम 800 श्रद्धालु ही पंजीकरण करवा सकते हैं। इसलिए इच्छुक श्रद्धालु अपना ऑनलाइन पंजीकरण समय पर करवा लें। यात्रा के दौरान बैस कैंप सिंहगाड में ऑफ लाइन पंजीकरण केवल ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस में ही स्वीकार्य होगा। इसलिए उन्होंने यात्रियों से अपना यात्रा पंजीकरण समय रहते करने की सलाह दी है।
पंजीकरण शुल्क
उन्होंने बताया कि न निर्धारित पंजीकरण शुल्क, यात्रा न करने की सूरत में, मेडिकल में अनफिट रहने पर या फिर आपदा विपरित परिस्थिति में यात्रा निरस्त होने की स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा – सुविधाएं
श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उन्हें सुविधाएं प्रदान करने का पूरा प्रयास करेगी। अधिक जानकारी के लिए यात्रा ट्रस्ट की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। साथ ही जो श्रद्धालु उपरोक्त आधिकारिक तिथियों के अलावा अन्य तिथियों में यात्रा करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।