1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Gochar 2023 :  3 नवंबर को शुक्र देव की बदलेगी चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Shukra Gochar 2023 :  3 नवंबर को शुक्र देव की बदलेगी चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

सुख समृद्धि प्रेम और धन का ग्रह शुक्र 3 नवंबर को स्थान परिवर्तन करेगा।  दीपावली के त्योहार से पहले यह बड़ा राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) माना जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Gochar 2023 : सुख समृद्धि प्रेम और धन का ग्रह शुक्र 3 नवंबर को स्थान परिवर्तन करेगा।  दीपावली के त्योहार से पहले यह बड़ा राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) माना जा रहा है। वैभव के स्वामी शुक्र देव  सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, धन-आकर्षण के देवता शुक्र देवता शुक्र के गोचर का सभी राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान 4 राशि के जातकों को इस परिवर्तन का फायदा मिल सकता है। इन 4 राशि के जातकों को धनतेरस से पहले मां लक्ष्मी की कृपा मिल सकती है।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ या ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:’ इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से सभी नकारात्मकता दूर हो जाती है और शुक्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो आपको इस दौरान काफी मौके मिलेंगे।

 वृषभ राशि
अगर आप अब तक आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे तो स्थितियां बदल जाएंगी और आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। वृषभ राशि के लोगों को नवंबर के महीने में मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। आपका विवाह भी तय हो सकता है।

मिथुन राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन से मेहनत के दम पर नौकरी और पदोन्नति के योग बनेंगे। इसके अलावा मिथुन राशि के जो जातक व्यापार कर रहे हैं उन्हें इस दौरान काफी सफलता मिल सकती है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

 तुला राशि
शुक्र का गोचर से कर्मचारियों को प्रमोशन मिलेगा। बेवजह प्रेम प्रसंग के मामलों से दूरी बनाकर रखें इसमें ही आपकी भलाई है। आपकी पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश के जरिए भी पैसे कमाने का मौका मिल सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...