1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Uday 2024 : आषाढ़ कृष्ण सप्तमी को शुक्र ग्रह के उदित , शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Shukra Uday 2024 : आषाढ़ कृष्ण सप्तमी को शुक्र ग्रह के उदित , शुरू होंगे मांगलिक कार्य

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर बुध की राशि मिथुन में शुक्र ग्रह का पश्चिम दिशा में उदय हो रहा है। हालांकि शुक्र उदय होने के आठ दिन के बाद विवाह के लिए शुभ मुहुर्त मिल रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Uday 2024:आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर बुध की राशि मिथुन में शुक्र ग्रह का पश्चिम दिशा में उदय हो रहा है। हालांकि शुक्र उदय होने के आठ दिन के बाद विवाह के लिए शुभ मुहुर्त मिल रहा है। शुक्र देव 28 जून को शाम 5 बजे पश्चिम दिशा में उदय होंगे।

पढ़ें :- Guru Margi 2026 : देव गुरु वृहस्पति की बदल गई है चाल, इस राशि के लोग होंगे मालामाल

समृद्धि, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र ग्रह 29 अप्रैल को पूर्व दिशा में अस्त हो गए थे, जो 28 जून को शाम 5 बजे पश्चिम दिशा में उदय होंगे। बुध की राशि मिथुन में आषाढ़ कृष्ण सप्तमी को शुक्र ग्रह का उदय निश्चित रूप से सभी राशियों को प्रभावित करेगा।

 मांगलिक कार्य
शुक्रोदय के 10 दिनों के पश्चात ही विवाह-उत्सवों की धूम सुनाई देगी। हिंदू धर्म के सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, द्विरागमन, भवन-निर्माण, वाहन-खरीद, आभूषण-संग्रहण आदि शुक्र ग्रह के उदय के साथ ही आरंभ हो जाएंगे। इस ग्रह के उदय से बाजारों में रौनक लौटेगी।

शुक्र वैवाहिक सुख के कारक ग्रह
9 जुलाई से विवाह समारोह फिर से शुरू होंगे। 9, 11, 12, 13 और 15 जुलाई को शादियां हो सकती हैं। इसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी और चतुर्मास का संयोग होने के कारण कोई शादियां नहीं होंगी। इसके बाद फिर से चार महीने के लिए शादी पर प्रतिबंध लागू हो जाता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि में करें देवी के नौ रूपों की पूजा, जानें कलश स्थापना और पूजन विधि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...