1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. वेकेशन एंजॉय करते नजर आये सिद्धार्थ और कियारा, शेयर की फोटोज, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

वेकेशन एंजॉय करते नजर आये सिद्धार्थ और कियारा, शेयर की फोटोज, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अपना वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस कियारा ने अपने सुकून के पलों की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। होने वाली मां कियारा ने अपनी एक सेल्फी भी शेयर की, जिसमें वह बाथरोब में अपना प्रेग्नेंसी ग्लो फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अपना वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस कियारा ने अपने सुकून के पलों की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। होने वाली मां कियारा ने अपनी एक सेल्फी भी शेयर की, जिसमें वह बाथरोब में अपना प्रेग्नेंसी ग्लो फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर आठ तस्वीरों के साथ फैंस के साथ अपनी विदेशी छुट्टियों के पल साझा किए। कियारा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में उन्हें आउटडोर कैफे में बैठे देखा जा सकता है।

कियारा के चेहरे पर प्रेगनेंसी वाला ग्लो साफ नजर है। इन फोटोज में कियारा पुलोवर पहनी हुई हैं और कुछ खाती दिख रही हैं। उनके फेस पर हल्की सी मुस्कुराहट और फेस पर इतना ग्लो दिख रहा है कि हर कोई उन्हें देखकर तारीफों के पुल बांध रहा है।

कियारा के साथ फोटोज में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। फोटोज में यह खूबसूरत कपल सेल्फी क्लिक करते दिखाई दिए। इस फोटो में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने जैसे ही ये पिक शेयर की तो फैंस दोनों की इन तस्वीरों की खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...