HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब कांग्रेस को फिर डिस्टर्ब कर रहे सिद्धू और जाखड़, नए अध्यक्ष की ताजपोशी से गायब रहे दोनों

पंजाब कांग्रेस को फिर डिस्टर्ब कर रहे सिद्धू और जाखड़, नए अध्यक्ष की ताजपोशी से गायब रहे दोनों

पंजाब में कांग्रेस को विधानसभा 2022 के चुनाव में करारी हाल झेलनी पड़ी। इसकी प्रमुख वजह रही कांग्रेस के आपसी नेताओं के बीच तकरार। चुनाव से पहले पार्टी में मुख्यमंत्री पर का उम्मीदवार बनने की नवजोत सिंह सिद्धू की चाहत और कांग्रेस आलाकमान के द्वारा कैप्टन अमरींदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला पार्टी के लिए चुनाव में भारी पड़ गया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस को विधानसभा 2022 के चुनाव में करारी हाल झेलनी पड़ी। इसकी प्रमुख वजह रही कांग्रेस के आपसी नेताओं के बीच तकरार। चुनाव से पहले पार्टी में मुख्यमंत्री पर का उम्मीदवार बनने की नवजोत सिंह सिद्धू की चाहत और कांग्रेस आलाकमान के द्वारा कैप्टन अमरींदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला पार्टी के लिए चुनाव में भारी पड़ गया।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

चुनाव में खराब प्रदर्शन के बावजूद पंजाब कांग्रेस अपनी गलतियों से कुछ भी नहीं सीख रहा है। अब भी नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ जैसे नेता बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग की प्रदेश कार्यालय में ताजपोशी थी, लेकिन इस मौके पर जाखड़ और सिद्धू नजर नहीं आए। ताजपोशी की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी समेत कई सांसद और विधायक हैं, लेकिन दोनों सीनियर नेता नहीं है।

पार्टी के नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की तलवार का सामना कर रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ मौके पर नहीं पहुंचे। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी दफ्तर तो पहुंचे, लेकिन वह कार्यक्रम से दूर रहे। वह सुबह पहुंचे और एक कमरे में जाकर बैठे रह गए। अमरिंदर राजा के साथ मंच शेयर करने को उनकी आपत्ति और बगवात से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अब तक किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...