1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Snacks made from puffed rice: शेफ संजीव कपूर से सीखें मुरमुरे से बना ये टेस्टी हेल्दी और हल्का स्नैक्स

Snacks made from puffed rice: शेफ संजीव कपूर से सीखें मुरमुरे से बना ये टेस्टी हेल्दी और हल्का स्नैक्स

दोपहर और शाम का वक्त ऐसा होता है कि कुछ ऐसा खाने की इच्छा होती है जो हल्का फुल्का भी हो और हेल्दी भी हो। इसका सबसे बेहतरीन ऑप्शन मुरमुरे होता है। इसका आप भेलपूरी की तरह बना कर भी खा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Snacks made from puffed rice:  दोपहर और शाम का वक्त ऐसा होता है कि कुछ ऐसा खाने की इच्छा होती है जो हल्का फुल्का भी हो और हेल्दी भी हो। इसका सबसे बेहतरीन ऑप्शन मुरमुरे होता है। इसका आप भेलपूरी की तरह बना कर भी खा सकते है। इसके अलावा सिर्फ एक चम्मच कोई भी कुकिंग ऑयल डालकर मुरमुरे को हल्का फ्राई कर लें फिर इसमें रोस्ट किए हुए मूंगफली के दाने और चाट मसाला डालकर भी खा सकते है।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

मुरमुरे को आप कई तरह से स्नैक्स के तौर पर खा सकते है। आज हम आपको फेमस शेफ संजीव कपूर की ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो टेस्टी भी है और आपकी कुछ खाने की इच्छा को भी शांत कर देगा। यह न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों को भी पसंद आएगी। तो चलिए जानते है मुरमुरे की ये टेस्टी रेसिपी।

मुरमुरे का हेल्दी और चटपटा स्नैक्स बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

4 कप मुरमुरे
3 बड़े चम्मच तेल
3 बड़े चम्मच कच्ची मूंगफली
1 चम्मच सरसों के बीज
2 चम्मच जीरा
12-16 करी पत्ते
2 बड़े प्याज, कटे हुए
नमक स्वाद अनुसार
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच चीनी
3 बड़े चम्मच कटा हुआ ताज़ा हरा धनिया
सजावट के लिए धनिये की टहनी

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

मुरमुरे का हेल्दी और चटपटा स्नैक्स बनाने का ये है तरीका

मुरमुरे को छलनी में निकाल लीजिए और अच्छी तरह धो लीजिए। एक नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें। मूंगफली डालें और मध्यम आंच पर 2 मिनट या सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक भूनें। छानकर अलग रख दें। उसी पैन में सरसों के बीज डालें और जब वे चटकने लगें तो जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। 30 सेकंड के लिए भूनें।

प्याज़ डालें और भूनें। नमक, हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। 30 सेकंड के लिए भूनें। चीनी, मुरमुरे डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ढककर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। इसमें तली हुई मूंगफली, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। सर्विंग बाउल में डालें और धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।

 

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...