1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तो भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़ने वाले थे राहुल गांधी? जानिए पूरा मामला

तो भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़ने वाले थे राहुल गांधी? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी के नेता के सी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कई बातें रखीं हैं। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी के नेता के सी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कई बातें रखीं हैं। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि यात्रा की शुरुआत में ऐसी स्थिति आई थी राहुल के घुटने की परेशानी गंभीर हो गई थी। इस दौरान किसी और को यात्रा का नेतृत्व देने पर विचार किया जा रहा था।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने खुलासा किया है कि शुरुआत में यह बहुत आसान नहीं था। तीसरे दिन जब यात्रा केरल में थी तब राहुल गांधी को घुटने में जबरदस्त दर्द हुआ था। इस दौरान दर्द इतना गंभीर था कि, उन्होंने उनके बिना यात्रा जारी रखने का सुझाव भी दिया।

उन्होंने अन्य वरिष्ठ नेताओं को अभियान सौंपने का सुझाव देने के बारे में भी सोचा क्योंकि आगे इतनी बड़ी यात्रा को पूरा करना था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी की तरफ से सुझाए गए एक फिजियोथेरेपिस्ट यात्रा में शामिल हुए और उनके इलाज से दर्द ठीक हो गया। भारत जोड़ो यात्रा ने 75 जिलों, 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 136 दिनों में 4,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की थी।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...