1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. गुजरात का सोमनाथ मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग, यहां सावन में लगता है भक्तों का रेला

गुजरात का सोमनाथ मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग, यहां सावन में लगता है भक्तों का रेला

सावन आने में अभी दो दिन का समय बाकी पर अभी से ही लोगों ने सावन की तैयारी शुरू कर दी है। आप को तो पता ही है कि सावन का महीना भगवान शिव के अराधना का महीना होता है। कहते है कि अभी चर्तुमास लगने पर पूरी दुनिया को साधने वाले भगवान विष्णु चार महीने के लिये सोते हैं। इस लिये इन चार महीने भगवान ​भोलेनाथ को पूरी दुनिया को सुरक्षा देने का काम सौपा गया है।

By Sudha 
Updated Date

गुजरात। सावन आने में अभी दो दिन का समय बाकी पर अभी से ही लोगों ने सावन की तैयारी शुरू कर दी है। आप को तो पता ही है कि सावन का महीना भगवान शिव के अराधना का महीना होता है। कहते है कि अभी चर्तुमास लगने पर पूरी दुनिया को साधने वाले भगवान विष्णु चार महीने के लिये सोते हैं। इस लिये इन चार महीने भगवान ​भोलेनाथ को पूरी दुनिया को सुरक्षा देने का काम सौपा गया है। इस लिये अब भोलेनाथ इस दुनिया के ​कर्ता,भर्ता,धर्ता माने जाते हैं, और पूरी दुनिया उनकी पूजा करती हैं। बताते चले कि सावन का भगवान शिव का प्रिय महीना होता है।

पढ़ें :- नौतनवा नगर में रमज़ान के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को सहायता, आगाज़ फाउंडेशन ने वितरित की रमज़ान किट

जानकारी के मुताबिक इस वर्ष सावन माह 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसका समापन भाई—बहन के पावन त्यौहार रक्षाबंधन पर होता है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। सावन में लोग भगवान शिव को खुश करने के लिए सावन का व्रत रखतें हैं रुद्राभिषेक करते हैं वहीं भक्त शिव मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। बताते चले कि भारत के हर कोने—कोने में शिव मंदिर बने हैं, लेकिन गुजरात में कुछ शिव मंदिर ऐसे भी हैं जो अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से बेहद खास हैं।

समुद्र के किनारे बसा सोमनाथ मंदिर
इस बार हम आपको गुजरात के भोले नाथ के वेरावल के प्रभास पाटन में ले कर चलते हैं जहां भगवान शिव का प्राचीनतम मंदिर है। यह मंदिर है गुजरात का सोमनाथ मंदिर यह मंदिर भगवान शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग का मंदिर है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर का निर्माण चंद्रदेव सोमराज ने किया था। इस मंदिर के बारे में ऋग्वेद में सारी जानकारी है। यह समुद्र किनारे बना है। इस मंदिर में हजारों भक्त रुद्राभिषेक करने व पूजा करने आते हैं।अगर आप भी इस बार सावन महीने में गुजरात जाना चाहते हैं तो ये यात्रा आपके लिये शुभ रहने वाली है क्योंकि सावन महीने भगवान भोले नाथ का सबसे प्रिय महीना होता है। इस लिये हमे सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करना चाहिये। सृष्टि के पालन हार भगवान भोलेनाथ सबसे सरल और सबकी मनोकामना पूरी करने वाले भगवान हैं। सावन महीना है हर—हर भोले बम —बम भोले का।

पढ़ें :- चन्द्र ग्रहण से पहले देशभर में मंदिरों के कपाट बंद, ग्रहण के बाद होगी विशेष पूजा और प्रार्थना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...