संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) रिलीज हो गई है। डबल रोल में दिखाई दीं सोनाक्षी सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी परफॉर्मेंस से खूब तारीफें बटोर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) चल रहे हैं।
Sonakshi Sinha news: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ (Heeramandi: The Diamond Bazaar) रिलीज हो गई है। डबल रोल में दिखाई दीं सोनाक्षी सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी परफॉर्मेंस से खूब तारीफें बटोर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) चल रहे हैं।
आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी राजनीति में हैं। ऐसे में सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) कब एक्टिंग से पॉलिटिशियन बनने की सोच रही हैं? इस पर खुद उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने यूट्यूबर राज शमानी (Raj Shamani) संग बातचीत में कहा कि वह राजनीति में शामिल नहीं हो रही हैं, वरना लोग कहेंगे कि वहां भी नेपोटिज्म चल रहा है। ‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं, फिर वहां भी तुम नेपोटिज्म नेपोटिज्म करोगे। मजाक से हटके कहूं तो मुझे नहीं लगता है कि मैं ऐसा करूंगी, क्योंकि मैंने अपने पिता को ऐसा करते हुए देखा है।”
View this post on Instagram
पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव
सोनाक्षी ने आगे बताया कि उन्हें लगता है कि वह राजनीति में शामिल होने के लिए नहीं बनी हैं, क्योंकि वह बहुत प्राइवेट पर्सन हैं। बकौल एक्ट्रेस, “मुझे नहीं लगता कि मुझमें राजनीति से जुड़ी कोई योग्यता है। मेरे पिताजी बहुत ही लोगों के बीच रहने वाले व्यक्ति हैं।”
View this post on Instagram
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
एक्ट्रेस ने कहा, “मैं बहुत प्राइवेट पर्सन हूं और आपको लोगों के बीच रहना पड़ता है। आपको उनके लिए मौजूद रहना पड़ता है और यह देश के हर हिस्से से कोई भी अजनबी हो सकता है। मैंने अपने पिता को ऐसा करते देखा है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि मुझमें वो बात है।”