1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:आर्ट एंड क्राफ्ट,साइंस एग्ज़िबिशन व चिल्ड्रेन फ़न एंड फ़ेयर का आयोजन कल

सोनौली:आर्ट एंड क्राफ्ट,साइंस एग्ज़िबिशन व चिल्ड्रेन फ़न एंड फ़ेयर का आयोजन कल

आर्ट एंड क्राफ्ट, साइंस एग्ज़िबिशन व चिल्ड्रेन फ़न एंड फ़ेयर का आयोजन कल

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आइडियल पब्लिक स्कूल, वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सोनौली में कल शनिवार, 07 फ़रवरी 2026 को आर्ट एंड क्राफ्ट, साइंस एग्ज़िबिशन एवं चिल्ड्रेन फ़न एंड फ़ेयर का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विद्यालय के प्लेग्राउंड में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें बच्चों की रचनात्मकता व वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस जारी, बीजेपी ने 7 दिन के भीतर मांगा जवाब

यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुनैद अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, STEM प्रोजेक्ट, इंजीनियरिंग आधारित प्रयोग, आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक कृतियाँ तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न मज़ेदार गतिविधियाँ मुख्य आकर्षण होंगी।

प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएँ।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय व्यापारीगण की उपस्थिति भी अपेक्षित है, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ जाएगा।

 

पढ़ें :- बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार की खोली कलई, स्वतंत्र देव सिंह का घेराव करना नहीं था गलत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...