1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. South Korea : दक्षिण कोरिया के कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग ,  50 घायल

South Korea : दक्षिण कोरिया के कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग ,  50 घायल

दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में एक कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में उस समय एक बड़ा हादसा हो जब कारखाने में भीषण आग लग गई।  इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हो गए, जिनमें 35 की हालत गंभीर बताई गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

South Korea : दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में एक कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में उस समय एक बड़ा हादसा हो जब कारखाने में भीषण आग लग गई।  इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हो गए, जिनमें 35 की हालत गंभीर बताई गई है। यह जानकरी शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने दी। खबरों के अनुसार , दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सोक ने गृह मंत्रालय और फायर एजेंसी को तुरंत सभी जरूरी संसाधन और कर्मियों को राहत-बचाव कार्य में लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को सुरक्षित निकालने और आग बुझाने का काम तेजी से करने को कहा।

पढ़ें :- ईरान ने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का किया बड़ा दावा

यह आग स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:17 बजे लगी। आग की गंभीरता को देखते हुए नेशनल फायर एजेंसी ने देशभर से मदद जुटाने का आदेश जारी किया। ऐसा आदेश तब दिया जाता है, जब स्थानीय प्रशासन के लिए अकेले आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाए।

प्रधानमंत्री ने डेयजॉन महानगर सरकार और पुलिस को भी निर्देश दिया कि ट्रैफिक कंट्रोल और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने जैसे कदम उठाकर किसी भी और नुकसान को रोका जाए।

इससे पहले 14 मार्च को सियोल के जंग-गु इलाके के सोगोंग-डोंग में एक सात मंजिला इमारत में आग लगी थी, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।

इससे पहले 10 फरवरी को दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी इलाके ग्योंगसान में एक तेल टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। यह हादसा सोल से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित एक बाहरी टैंक भंडारण केंद्र में हुआ था।

पढ़ें :- DGCA advisory : पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में यात्रा संबंधी चेतावनी , डीजीसीए ने 9 हवाई क्षेत्रों के लिए जारी की सलाह

आग तेल भंडारण टैंक के ऊपरी हिस्से में हुए विस्फोट के बाद लगी थी। बाद में आग कुछ हद तक शांत हो गई थी, लेकिन मौके से धुआं उठता देखा गया था। शुरुआती राहत कार्य के अंत तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...