HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा विधायक आजम खान सीतापुर जेल में सुन रहे हैं गायत्री मंत्र, जानें इसके पीछे क्या है मंशा?

सपा विधायक आजम खान सीतापुर जेल में सुन रहे हैं गायत्री मंत्र, जानें इसके पीछे क्या है मंशा?

योगी सरकार ने यूपी की जेलों में ‘महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र’ बजाने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में सीतापुर जेल में रविवार को कैदियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए गायत्री मंत्र बजाया जा रहा है। इस जेल में अभी समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व विधायक आजम खान भी ढाई साल से अधिक समय से बंद हैं। वे भी अन्य कैदियों के साथ गायत्री मंत्र का पाठ सुन रहे हैं। बता दें कि जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गायत्री मंत्र बजाने को लेकर निर्देश जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि जेलों में बंद कैदियों की मानसिक शांति के लिए ये मंत्र बजाए जाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सीतापुर। योगी सरकार ने यूपी की जेलों में ‘महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र’ बजाने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में सीतापुर जेल में रविवार को कैदियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए गायत्री मंत्र बजाया जा रहा है। इस जेल में अभी समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व विधायक आजम खान भी ढाई साल से अधिक समय से बंद हैं। वे भी अन्य कैदियों के साथ गायत्री मंत्र का पाठ सुन रहे हैं। बता दें कि जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गायत्री मंत्र बजाने को लेकर निर्देश जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि जेलों में बंद कैदियों की मानसिक शांति के लिए ये मंत्र बजाए जाएंगे।

पढ़ें :- नौतनवा:विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से बनेगा खनुआ के डंडा नाले पर बड़ी पुल,ग्रामीणों में ख़ुशी

सीतापुर जिला कारागार परिसर में बने कंट्रोल रूम के पास सभी कैदियों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाती है। वहीं से गायत्री मंत्र का संचालन किया जाता है। इसी के माध्यम से सभी कैदी गायत्री मंत्र को सुनकर और जाप करते हैं। बता दें कि सीतापुर जेल में आजम खान सहित 1904 कैदी जेल में बंद हैं, जिसमें 71 महिलाएं शामिल हैं। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बताया कि जेलों में गायत्री मंत्र के पाठ का बहुत अच्छा फीडबैक आ रहा है।

आजम खान के खिलाफ 87 मुकदमें

उन्होंने कहा कि सभी धर्मों में जो हमारे श्लोक और आयते हैं उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि जीवन में शांति और सुख रहे। इसी उद्देश्य को लेकर जेलों में गायत्री मंत्र का पाठ कराया जा रहा है। सुरेश राही ने आगे कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वो गलत है। गायत्री मंत्र से मन शांत रहेगा। बता दें कि रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान बीते दो साल से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं। आजम के खिलाफ 87 मुकदमे कई अदालतों में विचाराधीन हैं। 86 में उनकी जमानत हो चुकी है. एक मुकदमे में जमानत होना बाकी है।

कैदियों की मानसिक शांति का इंतजाम

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि राज्य की जेलों में कैदियों, खासकर जिन्हें अपने अपराधों को लेकर पश्चाताप है, उनमें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र‘ और ‘महामृत्युंजय मंत्र‘ बजाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे। इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वो जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...