1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RailTel Recruitment: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इस पोस्ट पर निकाली भर्ती, ऐसे आज ही करें अप्लाई

RailTel Recruitment: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इस पोस्ट पर निकाली भर्ती, ऐसे आज ही करें अप्लाई

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती प्रक्रिया कुल 40 अप्रेंटिस पदों के लिए होगी. योग्य और इच्छुक और उम्मीदवार NATS (National Apprenticeship Training Scheme) की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर अपना आवेदन 30 नवंबर 2024 तक जमा कर सकते हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Railtel Recruitment 2024: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती प्रक्रिया कुल 40 अप्रेंटिस पदों के लिए होगी. योग्य और इच्छुक और उम्मीदवार NATS (National Apprenticeship Training Scheme) की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर अपना आवेदन 30 नवंबर 2024 तक जमा कर सकते हैं. लास्ट डेट से पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पदों की संख्या और विभाग

रेलटेल द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रेजुएट इंजीनियर्स और डिप्लोमा इंजीनियर्स को अलग-अलग विभागों में अप्रेंटिस के रूप में नियुक्त किया जाएगा. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, और इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभागों में की जाएगी. कुल मिलाकर 40 पदों पर भर्ती होगी.

शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा

ग्रेजुएट इंजीनियर्स

उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय नियमित फुलटाइम ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. इसमें विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम/ब्रांच (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रिकल आदि) में कुल 60% अंक होने चाहिए.

डिप्लोमा इंजीनियर्स

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में तीन वर्षीय नियमित फुलटाइम डिप्लोमा होना चाहिए. इसमें भी संबंधित ब्रांच में 60% अंक होना चाहिए.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 6 नवंबर 2024 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए इस आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.

आवेदन करने योग्य नहीं उम्मीदवार

जिन उम्मीदवारों ने अपनी डिग्री या डिप्लोमा को डिस्टेंस लर्निंग या पार्ट टाइम मोड से प्राप्त किया है, वे इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन नहीं कर सकते.

चयन प्रक्रिया

रेलटेल कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिस के पद पर चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. आवेदन के बाद, उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर इंटरव्यू राउंड में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों की मेडिकल जांच भी की जाएगी, और जो उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट पाए जाएंगे, वही इस प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित होंगे.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

अप्रेंटिस के लिए स्टाइपेंड

इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट इंजीनियरों को हर महीने 14,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. वहीं, डिप्लोमा इंजीनियरों को हर महीने 12,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. यह स्टाइपेंड उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...