समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेशभर में समर्थकों ने धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उन्हें अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेशभर में समर्थकों ने धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उन्हें अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं।

वहीं, मंदिरों में पूजा-पाठ, हवन और भंडारों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सपा कार्यालय में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का आभार जताया।

इस खास मौके पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद यादव ने बापू भवन चौराहे के पास आम और सपा कार्यालय के पास दूध बांटकर सपा प्रमुख का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
