1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा विरोध प्रदर्शन पर अखिलेश बोले- भाजपा सरकार की एकतरफ़ा नीति करती है पूंजीपतियों का पोषण और कर्मचारियों-श्रमिकों का शोषण

नोएडा विरोध प्रदर्शन पर अखिलेश बोले- भाजपा सरकार की एकतरफ़ा नीति करती है पूंजीपतियों का पोषण और कर्मचारियों-श्रमिकों का शोषण

Noida Protest : उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित फेज़ 2 में एक कंपनी के के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन वृद्धि की अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और पत्थरबाज़ी हुई। स्थिति को काबू में करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच, प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रदर्शन के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- video- नोएडा में भी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, गाड़ियों को आग लगाई, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

नोएडा में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की एकतरफ़ा नीति पूंजीपतियों का पोषण और कर्मचारियों-श्रमिकों का शोषण करती है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘नोएडा में वेतन बढ़ाने को लेकर उग्र हुए आंदोलन का कारण भाजपा सरकार की वो एकतरफ़ा नीति है जो पूंजीपतियों का पोषण करती है लेकिन सामान्य काम करनेवाले कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों-मज़दूरों का शोषण। भाजपाई चंदादायी पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों-मज़दूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं। बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना कितना मुश्किल है, ये एक परिवारवाला ही समझ सकता है। वेतनभोगी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...