1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘स्प्लिट्सविला’ फेम मयंक पवार का 37 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, उनके करीबी और फैंस में शोक की लहर

‘स्प्लिट्सविला’ फेम मयंक पवार का 37 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, उनके करीबी और फैंस में शोक की लहर

‘स्प्लिट्सविला’ 7 फेम और कई बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के विनर रह चुके मयंक पवार का निधन हो गया है। 37 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से फिटनेस कम्युनिटी के लोग सदमे में हैं। अभी तक मयंक की मौत का कारण सामने नहीं है। लेकिन उनके इंस्टाग्राम पेज पर निधन की सूचना और प्रार्थना सभा की तारीख साझा की गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ‘स्प्लिट्सविला’ 7 फेम और कई बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के विनर रह चुके मयंक पवार का निधन हो गया है। 37 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से फिटनेस कम्युनिटी के लोग सदमे में हैं। अभी तक मयंक की मौत का कारण सामने नहीं है। लेकिन उनके इंस्टाग्राम पेज पर निधन की सूचना और प्रार्थना सभा की तारीख साझा की गई है। सोशल मीडिया पर यह खबर देखकर उनके करीबी और फैंस शोक में हैं।

पढ़ें :- Video Viral : सनी लियोनी हुईं Oops मोमेंट का शिकार, कैमरे पर कैद हो गया वाकया

मयंक पवार के इंस्टाग्राम पेज पर उनके करीबियों ने निधन की सूचना साझा की है, जिसमें बताया है कि 23 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 25 फरवरी को परिवार ने मयंक की प्रार्थना सभा रखी है। इस पोस्ट के साथ लिखा है- ‘आप एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा थे। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। कृपया हमारे साथ उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हों और मयंक को याद करें। ओम शांति।’

फिटनेस कम्युनिटी मयंक की मौत से हैरान

मयंक पवार की बात करें तो वह ‘स्प्लिट्सविला 7’ रियलिटी शो में नजर आए थे। इस शो में सनी लियोनी होस्ट थीं। मयंक को इस शो में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वह वह मिस्टर एशिया और छह बार के मिस्टर इंडिया भी रह चुके हैं। बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस कम्युनिटी में मयंक एक बड़ा नाम थे। इंस्टाग्राम पर वह अपने जिम वीडियो, बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के वीडियो शेयर करते थे। लेकिन इतनी कम उम्र में उनके निधन से फिटनेस कम्युनिटी के लोग हैरान हैं। परिवार की तरफ से मयंक के निधन का कारण साझा नहीं किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...