1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lanka: भारत के 21 मछुआरों को श्रीलंका ने किया गिरफ्तार, दो ट्रॉलर भी जब्त

Sri Lanka: भारत के 21 मछुआरों को श्रीलंका ने किया गिरफ्तार, दो ट्रॉलर भी जब्त

श्रीलंकाई नौसेना ने शिकार करने के आरोप में भारत के 21 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मछली पकड़ने के दो ट्रॉलर भी जब्त किए गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने शिकार करने के आरोप में भारत के 21 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मछली पकड़ने के दो ट्रॉलर भी जब्त किए गए हैं। यह घटना तब हुई जब स्थानीय मछुआरे उत्तर में भारतीयों (Fishermen) को मछली पकड़ने के लिए श्रीलंकाई जल में प्रवेश करने से रोकने के लिए एक सप्ताह से अधिक समय से विरोध कर रहे हैं।

पढ़ें :- China Taiwan Dispute : चीनी गुब्बारे ने पार की ताइवानी सीमा , तनाव बढ़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना है कि दो श्रीलंकाई मछुआरों के शव जाफना के मरदानकेनी समुद्र तट से मिले थे। ये लोग जाफना जिले में वडामराच्ची के तट पर समुद्र में चले गए थे। ये खबर ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब बीते हफ्ते ही श्रीलंका की अदालत ने 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...