HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3.  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ कल लेंगे एमके स्टालिन , मंत्रियों का नाम तय

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ कल लेंगे एमके स्टालिन , मंत्रियों का नाम तय

एमके स्टालिन कल यानी सात मई को सुबह 9 बजे राजभवन परिसर में तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ् आज आज एमके स्टालिन ने 34 कैबिनेट मंत्रियों की सूची जारी कर दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्लीः एमके स्टालिन कल यानी सात मई को सुबह 9 बजे राजभवन परिसर में तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ् आज आज एमके स्टालिन ने 34 कैबिनेट मंत्रियों की सूची जारी कर दी। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को एमके स्टालिन को सरकार बनाने का न्योता दिया था।

पढ़ें :- PM मोदी को श्रीलंका में मिला ये विशेष सम्मान, जो अब तक किसी अतिथि को नहीं मिला

मीडिया रिपोर्ट के मुताविक एमके स्टालिन मुख्यमंत्री का पद संभालने के साथ ही कुछ अहम मंत्रालय अपने पास रखेंगे, जिनमें पब्लिक, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विसेज और गृह विभाग शामिल हैं। इसके अलावा दुराईमुरुगन को जल संसाधन मंत्री, केएन नेहरू को नगरपालिका प्रशासन मंत्री, के पोनमुडी को उच्च शिक्षा मंत्री, ईवी वेलु को लोक निर्माण विभाग, एमआरके पनीरसेल्वम को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

एमए सुब्रमण्यम को स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक एसआर राजकनप्पन को परिवहन मंत्री, के रामचंद्रन को वन मंत्री, आर सक्करपाणि को खाद्य मंत्री, एस रेगुपैथी को कानून मंत्री बनाया गया है। एमके स्टालिन द्वारा जारी की गई इस सूची में कैबिनेट के 34 मंत्रियों के नाम और पोर्टफोलियो दिए गए हैं।

डीएमके की पिछली सरकार (वर्ष 2006-11) में स्टालिन उप मुख्यमंत्री थे और उनके पिता एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थे। इस प्रकार स्टालिन पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। डीएमके ने विधानसभा चुनावों में 133 सीटें जीती और कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 234 सदस्यीय विधानसभा में कुल 159 सीटें जीती हैं। एआईडीएमके ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी और पीएमके ने क्रमश: चार और पांच सीटें जीती हैं.

पढ़ें :- IPL 2025 Double Match Today: आज आईपीएल में चार तगड़ी टीमें होंगी आमने-सामने, चेक करें मैच की टाइमिंग व अन्य डिटेल्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...