Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, बोले-‘नीरज कुमार ने मुझे फंसाया’

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, बोले-‘नीरज कुमार ने मुझे फंसाया’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सरेंडर करने वाले फैसले पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जेडीयू के नवनिर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) पर फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पढ़ें :- अनंत सिंह फिर होंगे सलाखों की पीछे, सुप्रीम कोर्ट का 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का दिया आदेश

जेडीयू विधायक अनंत सिंह (JDU MLA Anant Singh) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमको न्यायालय पर भरोसा है। हम कोर्ट में सरेंडर करेंगे, फिर से कोर्ट में अपील करेंगे। मुझे जेडीयू के नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने इस मामले में फंसाया है। मैं ये नहीं मानता कि सरकार ने फंसाया है। बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले (Dularchand Yadav murder case) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के तरफ से उनकी जमानत रद्द किए जाने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। अनंत सिंह ने पहले कहा था कि वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इस पर अब उन्होंने कहा कि अगर ऐसा खेला होगा, तो संन्यास नहीं लेंगे। जनता मौका देगी, तो फिर चुनाव लड़ेंगे।

अनंत सिंह हमसे गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छी थी, अब खुद आरोप लगा रहे हैं कि सरकार उनको फंसा रही है: तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने के आदेश पर कहा कि अब उन लोगों का, न्यायालय का जो काम है वो कर रहे हैं। लेकिन अनंत सिंह की जब धर्मपत्नी ने आरोप लगाया था और अनंत सिंह ने खुद आरोप लगाया था कि उनको फंसाया गया है, सरकार फंसा रही है। फिर हमारे यहां से गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छी हो गई थी। अब तो वही बताएंगे कैसी सरकार चल रही है?

नीरज कुमार, बोले- इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है, सरकार को बदनाम करने की है साजिश

पढ़ें :- Bihar MLC Elections : रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, मिठाई बनाने में जुटे हलवाई

बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) के सुप्रीम कोर्ट के तरफ से जमानत रद्द मामले पर जेडीयू के नवनिर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा कि इस मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है। याचिकाकर्ता मैं नहीं, बल्कि दुलारचंद यादव के परिवार के सदस्य हैं। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। सरकार को बदनाम करने की साजिश है। न्यायपालिका के फ़ैसले पर कोई टिप्पणी नहीं है।

 

पढ़ें :- Bihar MLC Elections 2026 : अनंत सिंह से जारी जुबानी जंग के बीच JDU प्रत्याशी नीरज सिंह की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
Advertisement