1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी

19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी

राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। साथ ही सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z, आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छात्रों की बातों को सुन रहे हैं। इस दौरान वो सिस्टम और सर​कार को भी घेर रहे हैं। अब इंदौर में 19 सितंबर को वो छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि, इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज़ को सुनना जरूरी है।

पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब

राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। साथ ही सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z, आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।

‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा। मगर इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज़, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी ज़रूरी है।

उन्होंने लिखा, एक लिंक भी शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, नीचे दिए लिंक पर जाकर बताइए – आपको अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है? आप वीडियो बनाकर भी अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। आपकी समस्याएं। आपके सुझाव। हम मिलकर उम्मीद फिर से लौटाएंगे।

पढ़ें :- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली, यूपी विधानसभा चुनाव के पहले तैयारियों को देंगे धार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...