1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में अकेले पंचायत चुनाव लड़ेगी सुभासपा, ओपी राजभर बोले-समझौते में मिलती हैं कम सीटें, छोटे कार्यकर्ताओं को होती है दिक्कत

यूपी में अकेले पंचायत चुनाव लड़ेगी सुभासपा, ओपी राजभर बोले-समझौते में मिलती हैं कम सीटें, छोटे कार्यकर्ताओं को होती है दिक्कत

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, पंचायत का चुनाव छोटे चुनाव होते हैं। जो कार्यकर्ता विधायकी और सांसदी का चुनाव नहीं लड़ सकता वो पंचायत चुनाव लड़ सकता है। वो पांच साल, दस साल मेहनत करता है तो उसको भी लड़ने का मौका मिलेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अभी से बढ़नी शुरू हो गयी है। अगले साल प्रदेश में पंचायत चुनाव होना है, इसको लेकर राजनीतिक दल के नेताओं की टिप्पणियां आनी शुरू हो गयी हैं। अब सुभासपा के प्रमुख और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, जो कार्यकर्ता विधायकी और एमपी का चुनाव नहीं लड़ पाते वो पंचायत का चुनाव लड़ सकते हैं।

पढ़ें :- पहले शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोका, अब इस तरह का घटिया आरोप लगवा रहे...स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR पर बोले अखिलेश यादव

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, पंचायत का चुनाव छोटे चुनाव होते हैं। जो कार्यकर्ता विधायकी और सांसदी का चुनाव नहीं लड़ सकता वो पंचायत चुनाव लड़ सकता है। वो पांच साल, दस साल मेहनत करता है तो उसको भी लड़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने भाजपा के साथ पंचायत चुनाव लड़ने पर कहा कि, समझौते में लड़ते हैं तो कम सीटें मिलती हैं, जिससे छोटे नेताओं को दिक्कत होती है इसलिए सबका प्रयास होता है कि हम ज्यादा से ज्यादा अपने नेताओं को चुनाव लड़ाएं। उन्होंने कहा हम तो अकेले लड़ते ही आए हैं अकेले लड़ेंगे।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कांग्रे सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जो विदेश में जाते हैं तो भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। जब 60 साल से उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्यों विदेश नीति बढ़िया नहीं बनाई। उन्होंने बेहतर बनाई होती तो आज यह नौबत नहीं होती।

पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जयराम रमेश बोले- अमेरिकी व्यापार समझौता 'अबकी बार ट्रंप से हार' का है सबूत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...