1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sudan: तख्तापलट के विरोध में लोकतंत्र समर्थकों का प्रदर्शन, 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Sudan: तख्तापलट के विरोध में लोकतंत्र समर्थकों का प्रदर्शन, 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

सूडान के सुरक्षा बलों ने लोकतंत्र समर्थकों बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों पर एक बार फिर कार्रवाई करते हुए राजधानी खार्तूम में सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sudan: सूडान के सुरक्षा बलों ने लोकतंत्र समर्थकों बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों पर एक बार फिर कार्रवाई करते हुए राजधानी खार्तूम में सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सूडान में पिछले महीने देश में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद रविवार को लोकतंत्र समर्थकों का सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन हो रहा था।

पढ़ें :- US ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगायी पाबंदी, ईरान के साथ कारोबार पर कार्रवाई

सूडान की सेना ने 25 अक्टूबर को सत्ता पर कब्जा कर अस्थायी सरकार को भंग कर दिया था। इस दौरान कई अधिकारियों और राजनेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।

तख्तापलट के विरोध में खार्तूम और देश में अन्य कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए। वैश्विक स्तर पर भी तख्तापलट की आलोचना हुई।

दो साल पहले बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दबाव में लंबे समय से देश पर शासन कर रहे निरंकुश शासक उमर अल-बशीर और उनकी इस्लामी सरकार को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

खार्तूम के बहरी जिले में शिक्षा मंत्रालय के बाहर शिक्षकों और शिक्षा कार्यकर्ताओं ने तख्तापलट का विरोध किया। खबरों के मुताबिक,वकील मोएज़ हादरा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कम से कम 113 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें ज्यादातर शिक्षक थे।

पढ़ें :- Ibrahim Raisi : ईरान और श्रीलंका के बीच बेहतर संबंधों से हिंद महासागर क्षेत्र को होगा फायदा - इब्राहिम रईसी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...