1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, फैंस को चौंका दिया

फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, फैंस को चौंका दिया

फिल्म ‘दंगल’ (Film 'Dangal')  में बबीता फोगाट (Babita Phogat) के बचपन का किरदार निभाने वाली लड़की सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया। वह महज 19 साल की थीं। उनके पूरे शरीर में लिक्विड जमा हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। फिल्म ‘दंगल’ (Film ‘Dangal’)  में बबीता फोगाट (Babita Phogat) के बचपन का किरदार निभाने वाली लड़की सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया। वह महज 19 साल की थीं। उनके पूरे शरीर में लिक्विड जमा हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं थी, उसकी वजह से रिएक्शन हो गया था। इस रिएक्शन से उनके शरीर में लिक्विड जमा होने लगा था। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।

पढ़ें :- यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प से आग बबूला हुए मनोज मुंतशिर, बोले-जिम्मेदार पर हो कार्रवाई

Aamir khan Dangal

सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) की मौत ने सबको चौंका दिया।  फैंस बेसब्री से सुहानी के कमबैक का इंतजार कर रहे थे। वह हरियाणा के फरीदाबाद में रहती थीं। उनके पूरे शरीर में लिक्विड यानी पानी जमा हो गया था। महज 19 साल की उम्र में उनके निधन से हर कोई दुखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार को होगा।

सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar)  ने आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर ‘दंगल’ में बबीता फोगाट (Babita Phogat)  के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म के गाने ‘बापू सेहत के लिए हानिकारक’ में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में उनका ज्यादा बड़ा किरदार नहीं था, लेकिन जितना भी था उसमें उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में बबीता फोगाट (Babita Phogat) किरदार बाद में सान्य मल्होत्रा ने निभाया था।

पढ़ें :- एक्ट्रेस जरीन खान का छलका दर्द, बोलीं-प्रोड्यूसर उनसे किसिंग सीन और टॉपलेस सीन्स की करता रहा डिमांड
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...