गर्मीयां आते ही स्किन में तरह तरह स्की समस्या होनी शुरू हो जाती है। गर्मियों में चेहरे पर रेडनेस, खुजली, पिंपल्स और मुहांसों (Acne) की समस्याएं बहुत हद तक बढ़ जाती है। इन सब से निजात पाने के लिए कई लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करतें हैं जिससे असर खत्म होते ही समस्या फिर शुरू हो जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए लड़कियां तरह-तरह के जतन करती हैं। वैसे अगर आप चेहरे पर मौजूद मुंहासों से परेशान हैं तो हल्दी फेस पैक लगा सकती हैं। इसको कैसे बनाना है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है हम आपको बताते हैं।
नई दिल्ली: गर्मीयां आते ही स्किन में तरह तरह स्की समस्या होनी शुरू हो जाती है। गर्मियों में चेहरे पर रेडनेस, खुजली, पिंपल्स और मुहांसों (Acne) की समस्याएं बहुत हद तक बढ़ जाती है। इन सब से निजात पाने के लिए कई लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करतें हैं जिससे असर खत्म होते ही समस्या फिर शुरू हो जाती है।
इस समस्या से राहत पाने के लिए लड़कियां तरह-तरह के जतन करती हैं। वैसे अगर आप चेहरे पर मौजूद मुंहासों से परेशान हैं तो हल्दी फेस पैक लगा सकती हैं। इसको कैसे बनाना है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है हम आपको बताते हैं।
सबसे पहले एक कटोरी में चुटकी भर हल्दी लें। इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू मिलाएं। अब इन तीनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें। ध्यान रहे इस उपाय को हफ्ते में दो बार उपयोग कर सकते हैं।
इसके लिए एक कटोरी में पिसी हुई कॉफी के साथ दही लें। अब इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं रखें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। अंत में चेहरे को धोकर मॉश्चराइजर लगाएं।
सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें। उसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी डालें। अब इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। अब करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें और फिर मॉश्चराइजर लगाएं।