1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ में बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

लखनऊ में बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन अनीता कनौजिया की ससुराल में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अनीता ने मौत से कुछ देर पहले परिवार के WhatsApp ग्रुप पर संदेश भेजकर अपनी सास को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने इस संगीन मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन अनीता कनौजिया की ससुराल में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अनीता ने मौत से कुछ देर पहले परिवार के WhatsApp ग्रुप पर संदेश भेजकर अपनी सास को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने इस संगीन मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- 13 साल छोटे देवर के साथ भाभी फंदे में लटकी, बंद कमरे में 8 साल के बेटे ने देखा...

मौत से पहले ग्रुप पर आया संदेश

मायके पक्ष के अनुसार, परिवार का एक WhatsApp ग्रुप बना हुआ है। बीते बुधवार सुबह करीब 9:49 बजे अनीता ने उस ग्रुप पर संदेश लिखा कि उनकी सास उनकी मौत की जिम्मेदार हैं। यह संदेश देखते ही परिवार में सन्नाटा छा गया। नीतू ने मायके वालों और बहन उमंग को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद अनीता के पति राहुल को फोन किया गया, तो उसने बताया कि वह ऑफिस में है।

परिजनों के आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बहन उमंग का आरोप है कि अनीता की सास कमला देवी और ससुराल के अन्य लोग उसे बहुत प्रताड़ित करते थे। साथ ही परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि अनीता की गला दबाकर हत्या की गई और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पढ़ें :- शाहजहांपुर: मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद चिता में जलाया गया, एक शव जलता मिला, एक जलकर कंकाल हुआ

पुलिस ने क्या कहा

जैसे ही इस घटना की सूचना चिनहट पुलिस को मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अनीता के घरवालों ने तहरीर दी है और अभी मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...