1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2021: ‘रोहित शर्मा कप्तानी के लिए पहली पसंद, लेकिन लंबे समय तक नहीं रह पाएंगे’, जानें किसने कहा ऐसा

T20 World Cup 2021: ‘रोहित शर्मा कप्तानी के लिए पहली पसंद, लेकिन लंबे समय तक नहीं रह पाएंगे’, जानें किसने कहा ऐसा

विराट कोहली वर्ल्ड कप के बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और उनके स्थान पर रोहित का कप्तान बनना तय है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब विराट की वनडे की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

T20 World Cup 2021: विराट कोहली वर्ल्ड कप(World Cup) के बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और उनके स्थान पर रोहित का कप्तान बनना तय है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब विराट की वनडे की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व सिलेक्टर सरनदीप सिंह ने रोहित की कप्तानी को भी लेकर सवाल उठा दिये हैं। उन्होंने कहा कि रोहित इस पद के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन वे छोटी पीरियड के लिए ही यह भूमिका निभा पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि रोहित एक अच्छा ऑप्शन(Option) हैं (लिमिटेड ओवरों की टीम की कप्तानी के लिए) और आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। लेकिन चयन समिति को यह फैसला लेना है कि क्या उन्हें कुछ सालों (2023 वनडे वर्ल्ड कप तक) के लिए कप्तान बनाया जाए या ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जाए जो लंबे समय तक टीम की लीड कर सकता है।

पढ़ें :- India World Cup Team : संजय मांजरेकर ने चुनी वर्ल्ड कप टीम; कोहली-हार्दिक समेत कई धुरंधरों का नाम गायब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...