HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2021: देखें महामुकाबले से पहले खुद को कैसे रिफ्रेश रख रहे खिलाड़ी, शार्दुल और ईशान ने किया कपल डांस Viral Video…

T20 World Cup 2021: देखें महामुकाबले से पहले खुद को कैसे रिफ्रेश रख रहे खिलाड़ी, शार्दुल और ईशान ने किया कपल डांस Viral Video…

टी20 विश्वकप 2021 में पाकिस्तान के हाथों मिली 10 विकेट की करारी हार ने भारतीय खिलाड़ियों के मनोबल को हिलाकर रख दिया है। आज करो या मरो के मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड की टीम से भीड़ना है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

T20 World Cup 2021: टी20 विश्वकप(T20 World Cup) 2021 में पाकिस्तान के हाथों मिली 10 विकेट की करारी हार ने भारतीय खिलाड़ियों के मनोबल को हिलाकर रख दिया है। आज करो या मरो के मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड की टीम से भीड़ना है। प्रेशर भरे इस मैच से पहले भारतीय प्लेयर्स खुद को कूल रखने की कोशिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही एक वीडियो में जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में इशान किशन और शार्दुल ठाकुर कपल डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs BAN Tea Break: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, छह बल्लेबाज पवेलियन लौटे; अश्विन-जड़ेजा क्रीज पर

वीडियो में इशान किशन शार्दुल ठाकुर के साथ कपल डांस कर रहे हैं और उनको लड़की की तरह हाथ पकड़कर घूमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों के डांस पर टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड(Newjiland) के खिलाफ होने वाले मैच में भुवनेश्वर कुमार की जगह पर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन(Playing Eleven) में मौका मिल सकता है। हालांकि, इशान किशन को अभी अपनी बारी के लिए और इंतजार करना पड़ा सकता है।

पढ़ें :- श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने महिला खिलाड़ी से किया दुर्व्यहार; कोचिंग देने पर 20 साल के लिए लगा बैन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...