1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Atiqa Mir: भारत की 10 वर्षीय अतीका मीर इतिहास रचने को तैयार; विश्व सीरीज कार्टिंग में भाग लेने वाली देश की पहली महिला होंगी

Atiqa Mir: भारत की 10 वर्षीय अतीका मीर इतिहास रचने को तैयार; विश्व सीरीज कार्टिंग में भाग लेने वाली देश की पहली महिला होंगी

Karting Sensation Atiqa Mir: भारत की 10 वर्षीय कार्टिंग सनसनी अतीका मीर विश्व सीरीज कार्टिंग (डब्ल्यूएसके) चैंपियनशिप में दौड़ने वाली देश की पहली महिला बनने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें 29 बार की चैंपियन बेबीरेस ने एक पूर्ण सत्र के लिए अनुबंधित किया है। यह इटली के दक्षिण में ला कोनका सर्किट में आयोजित एक परीक्षण सत्र में उनके प्रभावशाली परिणामों के बाद हुआ। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Karting Sensation Atiqa Mir: भारत की 10 वर्षीय कार्टिंग सनसनी अतीका मीर विश्व सीरीज कार्टिंग (डब्ल्यूएसके) चैंपियनशिप में दौड़ने वाली देश की पहली महिला बनने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें 29 बार की चैंपियन बेबीरेस ने एक पूर्ण सत्र के लिए अनुबंधित किया है। यह इटली के दक्षिण में ला कोनका सर्किट में आयोजित एक परीक्षण सत्र में उनके प्रभावशाली परिणामों के बाद हुआ।

पढ़ें :- Lucknow : पुलिस को चकमा देकर JPNIC सेंटर में घुसे सपा कार्यकर्ता, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जम्मू और कश्मीर की यह रेसर मिनी वर्ग में एकमात्र महिला भी होगी, जिसमें 60 से अधिक कार्ट्स का अत्यधिक प्रतिस्पर्धी ग्रिड है। बतौर नवोदित खिलाड़ी वह इस साल तीनों WSK चैंपियनशिप- WSK सुपर मास्टर सीरीज़, WSK यूरो सीरीज़ और WSK फ़ाइनल कप में भाग लेंगी। इन तीन रेसों में से पहली, डब्ल्यूएसके सुपर सीरीज मास्टर सीरीज, सप्ताहांत में आयोजित की जाएगी।

अतीका ने कहा, “मैं बेबीरेस के साथ WSK में ड्राइव करने का यह अवसर पाकर बहुत रोमांचित हूँ। यह कार्टिंग का उच्चतम स्तर होगा जिसमें मैंने कभी ड्राइव किया है। मुझे बहुत सारे सर्किट सीखने होंगे और सर्दियों में ड्राइविंग करना एक चुनौती होगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हैं।” WSK को कार्टिंग का शिखर माना जाता है जो दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ ड्राइविंग प्रतिभा, शीर्ष कार्ट निर्माताओं और इंजन निर्माताओं को आकर्षित करता है। मौजूदा विश्व चैंपियन मैक्स वर्स्टैपेन उन ड्राइवरों में से एक हैं जिन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में WSK में रेस की है।

वेरस्टैपेन की तरह, अतीका भी रेसिंग परिवार से आती हैं। उनके पिता आसिफ नजीर भारत के पहले राष्ट्रीय कार्टिंग चैंपियन और फॉर्मूला एशिया वाइस चैंपियन हैं। इस सप्ताह के अंत में इटली में होने वाली प्रतियोगिता में अतीका उनके साथ होंगी। अतिका के पिता नजीर ने कहा, “अतीका अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कार्टिंग के उच्चतम स्तर तक पहुंचने में सफल रही है। इस तरह के क्षेत्र में दौड़ना उसके लिए कठिन होगा। उसे नए ट्रैक, नई परिस्थितियाँ सीखनी होंगी और खुद को इस नए वातावरण के अनुकूल ढालना होगा। यह उसके लिए चुनौतीपूर्ण और सीखने वाला साल होगा।”

पढ़ें :- IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...