1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taliban Ban Beauty Salon: अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर तालिबान ने लगाया बैन, रोजी- रोटी का संकट गहराया

Taliban Ban Beauty Salon: अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर तालिबान ने लगाया बैन, रोजी- रोटी का संकट गहराया

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात बद से बदतर हो गए। तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी पर पहरा लगा दिया ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Taliban Ban Beauty Salon : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात बद से बदतर हो गए। तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी पर पहरा लगा दिया । लड़कियों की शिक्षा और उनके घूमने फिरने पर पाबंदी लगाते हुए तालिबान ने उनकों जीवन के हर क्षेत्र अमानवीय फरमानों से जकड़ दिया। आए दिन तालिबानी फरमानों से अफगानिस्तान की महिलाओं का जीवन नर्क बन गया है। अफगानिस्तान में महिलाएं अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। तालिबान में महिलाओं को कठिन चुनौतियों का सामना कर पड़ रहा है। खबरों के अनुसार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने काबुल और देश के अन्य प्रांतों में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर बैन लगा दिया है। तालिबान ने अब एक नए मौखिक फरमान में काबुल और देश भर के अन्य प्रांतों में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पढ़ें :- Taliban decree :  तालिबान का नया फरमान - व्यभिचार करने वाली महिलाओं की पत्थर मारकर की जाएगी हत्या

खबरों के अनुसार , मंत्रालय ने काबुल नगर पालिका को तालिबान नेता के नए फरमान को लागू करने और महिलाओं के ब्यूटी सैलून के लाइसेंस रद्द करने का भी आदेश दिया है। खबरों के अनुसार, एक मेकअप आर्टिस्ट ने कहा, ‘पुरुष बेरोजगार हैं। जब पुरुष अपने परिवार की देखभाल नहीं कर सकते, तो महिलाओं को रोटी की तलाश में ब्यूटी सैलून में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अगर उन्हें वहां प्रतिबंधित कर दिया जाता है, तो हम क्या करें?’

गौरतलब है कि अगस्त 2021 में अमेरिका और नाटो सैनिकों के अफगानिस्तान से जाने के बाद, तालिबान ने देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया था और 1990 के दशक के अपने पिछले शासनकाल की तुलना में अधिक उदारवादी शासन प्रदान करने का वादा किया था।

 

पढ़ें :- Taliban attack on Pakistan : तालिबान ने पाकिस्तान पर किया पलटवार, बमबारी कर सैन्य चौकियों कीं तबाह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...